Swapan Shastra: सपने में युद्ध या लड़ाई-झगड़े देखना शुभ है या अशुभ, जानें इस बारे में स्वप्न शास्त्रियों की ये राय

Swapan Shastra: सपने में युद्ध या लड़ाई-झगड़े देखना शुभ है या अशुभ, जानें इस बारे में स्वप्न शास्त्रियों की ये राय
X
Swapan Shastra: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से देखा जाए तो सपने जो हैं, वो बहुत ही ज्यादा आपके जीवन में महत्व रखते हैं। ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे, जिन्हें सपने नहीं आते होंगे, अन्यथा सपने तो हर किसी व्यक्ति को आते हैं।

Swapan Shastra: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से देखा जाए तो सपने जो हैं, वो बहुत ही ज्यादा आपके जीवन में महत्व रखते हैं। ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे, जिन्हें सपने नहीं आते होंगे, अन्यथा सपने तो हर किसी व्यक्ति को आते हैं। आपको बता दें कि, सपने में देखी जाने वाली हर एक चीज जो है, वो आपको कहीं ना कहीं अलग-अलग होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करती है। ऐसे में आइए जानते हैं अगर आप सपने में लड़ाई होते हुए देखते हैं तो इसका क्या मतलब होता है।

ये भी पढ़ें: Swapan Shastra: सपने में अगर आपने देखा है ऐसा घर तो हो जाएं विशेष रूप से सावधान, वरना...

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, कुछ लोग अपने सपने में युद्ध या लड़ाई-झगड़े देखते हैं। हर व्यक्ति कभी ना कभी सपने में किसी से लड़ते हुए खुद को जरुर देखता है या दूसरों को देखता होगा। क्योंकि सभी के दुश्मन होते हैं और वो अपने दुश्मनों से अगर सामने से नहीं निपट पाते तो वो सपने में ये जरुर ही देखते हैं कि उससे कैसे निपटा जाए।

वहीं सपने में युद्ध या लड़ाई-झगड़े देखना शुभ है या अशुभ। इस बात को लेकर स्वप्न शास्त्रियों के कई अलग-अलग मत हैं। जहां एक ओर मनोविज्ञान ये कहता है कि, सपने में लड़ाई-झगड़े का दृश्य देखने के बारे में, वर्तमान समय में जो परेशानियां आपको घेर रही हैं, ये सपना उस बात का संकेत देता है। तो ऐसे में आपको थोड़ा आराम करने की जरुरत है और हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की बहुत आवश्यकता है।

जबकि इस बारे में स्वप्न शास्त्र ये कहता है कि, अगर आप सपने में युद्ध या लड़ाई-झगड़े का दृश्य देखते हैं तो इसका मतलब है कि, आने वाले समय में आपको सफलता मिलने वाली है। ये सपना सफलता की निशानी होती है।

अगर आप उस युद्ध या लड़ाई-झगड़े में खुद को घायल हुए देख लेते हैं तो ये सपना और भी अच्छा माना जाता है। ऐसा सपना देखने से आपको भविष्य में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

वहीं अगर आप लड़ाई-झगड़े में किसी को हरा रहे हैं तो ये आपके जीवन में सभी परेशानियों के अंत का सूचक होता है। तो इसीलिए अगर आप सपने में लड़ाई-झगड़ा देखें तो आपको घबराना और भयभीत बिलकुल नहीं चाहिए, बल्कि ऐसा सपना देखने के बाद आपको खुश हो जाने की जरुरत है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story