Swapan shastra : स्वप्न में शादी का ये संकेत आप भी जानिए...

Swapan shastra : सपने तो सभी लोग देखते हैं। और उन सपनों के अलग-अलग हमारे जीवन में कई मायने भी होते हैं। वहीं अगर हम लोग स्वप्न में शादी होते हुए देखते हैं तो उसके क्या मायने होते हैं। आइए जानते हैं स्वप्न में खुद की शादी होते हुए देखने का मतलब।
Also Read: महिलाओं की ये आदतें जानकर चौक जाएंगे आप, जानिए महिलाओं की कुछ सीक्रेट बातें
अगर स्वप्न में आप खुद की, अपने किसी मित्र अथवा अपने किसी रिलेटिव की शादी होते हुए देखते हैं तो यह संकेत शुभ नहीं माना जाता है। इसके दो अर्थ निकलते हैं। एक अर्थ शुभ है और दूसरा अर्थ अशुभ है।
अगर आप किसी मित्र की, रिलेटिव की या खुद की शादी होते हुए देखें तो इसका अर्थ है कि आप जो भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, अथवा करने वाले हैं उसके अंदर बाधाएं उत्पन्न होंगी। यानि उस काम में आपके सामने मुश्किलें आएंगी।
वहीं अगर आप स्वप्न में किसी महिला को शादी के जोड़े में देखते हैं तो इसका संकेत शुभ है। इसका अर्थ है आप भविष्य में जो भी कुछ चाह रहे हैं वह सब कुछ ही समय के अंदर होने वाला है।
इसके विपरित अगर आप किसी महिला को शादी के जोड़े में देखें और वह महिला आपको रोती हुई दिखाई देती है तो ये संकेत काफी अशुभ माना जाता है। अगर कोई लड़की स्वप्न देखती है और स्वप्न में अपने प्रेमी की शादी होते हुए देखती है तो इसका अर्थ है कि उस लड़की की शादी बहुत ही जल्दी हो जाएगी लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि उसकी शादी उसके प्रेमी के साथ ही होगी। परंतु उस लड़की की शादी जल्दी ही होने की संभावना है।
अगर कोई लड़की खुद को ही शादी के आभूषणों में सुसज्जित देखें तो उस लड़की अथवा लड़के का विवाह भी शीघ्र अति शीघ्र होने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS