Swapan Shastra : सपने में नदी, झरना, कुआं या समुद्र का पानी देखना आपके लिए शुभ है या अशुभ, जानिए...

X
By - Keshav Sharma |1 Sept 2021 8:05 AM IST
Swapan Shastra : सपने में पानी को अलग -अलग अवस्थाओं में देखने के अलग-अलग फल होते हैं। जैसे कि अगर आप सपने में नदी को देखते हैं तो यह सपना आपकी किसी इच्छापूर्ति की ओर संकेत करता है। प्रत्येक सपने का अपना एक अलग ही अर्थ होता है। तो आइए जानते हैं सपने में नदी, झरना, कुआं या समुद्र का पानी देखने का मतलब क्या होता है।
Swapan Shastra : सपने में पानी को अलग -अलग अवस्थाओं में देखने के अलग-अलग फल होते हैं। जैसे कि अगर आप सपने में नदी को देखते हैं तो यह सपना आपकी किसी इच्छापूर्ति की ओर संकेत करता है। प्रत्येक सपने का अपना एक अलग ही अर्थ होता है। तो आइए जानते हैं सपने में नदी, झरना, कुआं या समुद्र का पानी देखने का मतलब क्या होता है।
ये भी पढ़ें : Aja Ekadashi 2021 : अजा एकादशी कब है, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम
- सपने में बहता हुआ साफ पानी को अगर आप देखते हैं तो यह सपना आपके जीवन में आने वाली सफलता को दर्शाता है। यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि और आपके आसानी से आगे बढ़ने की ओर एक बहुत अच्छा संकेत है।
- वहीं अगर आप खुद को नदी में तैरते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि, जल्दी ही आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
- वहीं अगर आप सपने में स्वयं को नदी में नहाते हुए देखते हैं तो खासकर यह सपना रोगी व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा होता है और यह सपना ये बताता है कि, जातक की आयु और स्वास्थ्य में वृद्धि होने के लिहाज से अब बहुत अच्छा समय आने वाला है। लेकिन वहीं अगर आप सपने में देख रहे हैं कि, आप पानी में या नदी में डूब रहे हैं तो यह सपना आपको थोड़ा सा बुरा संकेत देता है और आपको जीवन में आने वाली परेशानियों के बारे में बताता है।
- वहीं कुछ लोग सपने में कुआं देखते हैं और कुआं में पानी भरा हुआ होता है तो यह सपना बहुत ही ज्यादा लकी होता है और यह सपना बताता है कि, आपको आपके जीवन में ढेर सारा धन और आप जिन आर्थिक परियोजनाओं में लगे हैं उनमें आपको बहुत ज्यादा सफलता मिलने वाली है।
- वहीं यदि आप लोग सपने में समुद्र को देखते हैं तो समुद्र को सपने में देखना धन लाभ और यश की प्राप्ति की ओर संकेत करता है। खासकर नौकरी पेशे वाले लोगों के लिए यह सपना बहुत ज्यादा शुभ होता है। उनके जीवन में नौकरी में प्रमोशन और तरक्की की संभावना को भी दर्शाता है।
- वहीं यदि हम सपने में झरना देखते हैं तो सपने में झरना देखना भी बहुत शुभ होता है। बहता हुआ झरना, साफ झरना हमारे प्रमोशन, हमारी आत्मिक प्रसन्नता को व्यक्त करता है। साथ ही साथ यह बताता है कि, हमारे जीवन के सभी दुख बहुत जल्दी दूर हो जाएंगे। तो इसलिए बहता हुआ पानी, साफ पानी हमारे जीवन में एक बहुत अच्छा संकेत देता है।
- मनोवैज्ञानिक रुप से भी सपने में पानी देखना हमारे दिमाग की शांति और हमारे इमोसंस को व्यक्त करता है। इसका मतलब है कि हम लोग अपनी फीलिंग्स को बहुत ज्यादा अच्छे से व्यक्त कर पा रहे हैं और हमारे दिमाग में पूर्ण रुप से शांति को यह सपना व्यक्त करता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS