Swapan Shastra: अगर आपको सपने में दिखायी देती हैं ऐसी महिलाएं तो प्रसन्न हो जाएं आप

Swapan Shastra: अगर आपको सपने में दिखायी देती हैं ऐसी महिलाएं तो प्रसन्न हो जाएं आप
X
Swapan Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, आपका हर सपना कुछ ना कुछ कहता है। वहीं सपने में लोग सुन्दर-सुन्दर महिलाओं और कन्याओं को भी देखते हैं। तो आइए जानते हैं सपने में महिलाओं का आना आपके लिए कैसा होता है और ये सपना आपके लिए क्या संकेत देता है और इस सपने का क्या अर्थ होता है।

ये भी पढ़ें: Swapan Shastra: सपने में युद्ध या लड़ाई-झगड़े देखना शुभ है या अशुभ, जानें इस बारे में स्वप्न शास्त्रियों की ये राय

सपने में वृद्ध औरत को देखना

अगर आप अपने सपने में सफेद साड़ी पहने हुए किसी वृद्ध औरत को देखते हैं तो इससे धन-संपत्ति और सामाजिक लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं होती हैं।

सपने में जवान औरत को देखना

अगर आप अपने सपने में किसी जवान औरत को देखते हैं तो इसका स्पष्ट अर्थ है कि, आपको जल्दी ही अपने जीवन में प्रसन्नता और धन का आगमन होने वाला है।

सपने में स्त्री से बात करना

अगर आप सपने में किसी स्त्री से बात करते हैं तो इसका मतलब है कि आपके सामान्य और सम्मनित व्यक्ति होने की संभावना है।

सपने में वृद्ध स्त्री का हंसना

अगर आप अपने सपने में किसी वृद्ध औरत को हंसते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि, आपको निकट भविष्य में सुख और समृद्धि प्राप्त हो सकती है।

सुन्दर कन्या या परी को सपने में देखना

अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में सुन्दर कन्या या कोई परी दिखायी देती है तो उसे कामसुख और धन की प्राप्ति होने की संभावना होती है। उसके जीवन से पारिवारिक और वैवाहिक विवाद समाप्त हो जाते हैं और उस व्यक्ति को वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story