Swapn shastra: रात के हर प्रहर में आने वाले सपनों का है अपना अलग-अलग महत्व, संकेतो से जानिए Future!

Swapn shastra: रात के हर प्रहर में आने वाले सपनों का है अपना अलग-अलग महत्व, संकेतो से जानिए Future!
X
Swapn shastra: न सिर्फ सुबह दिखने वाले सपने बल्कि रात में दिखने वाले सपनों (Dreams Meaning in Hindi) के बारे में भी बताया गया है।

स्वप्न शास्त्र (Swapan shastra) में सुबह के समय (Morning Dreams) दिखने वाले सपनों को लेकर ऐसा बताया गया है कि ये अक्सर सच हो जाते हैं। वहीं, इसमें न सिर्फ सुबह दिखने वाले सपने बल्कि रात में दिखने वाले सपनों (Dreams Meaning in Hindi) के बारे में भी बताया गया है। ज्यादातर लोग सुबह के सपनों के बारे में तो जानते हैं लेकिन दोपहर और रात के समय सोते हुए नजर आने वाले सपने किस बात का इशारा करते हैं इसके बारे बहुत कम लोगों को जानकारी है। शास्त्रों में अलग-अलग प्रहर में देखे गए सपनों को लेकर के बारे में भी बताया गया है। वहीं, आज हम आपको सपनों का किस समय में दिखना कितने दिन बाद प्रभाव डालता है उसके बारे में बताने वाले हैं।

सपनों से मिलते हैं शुभ और अशुभ फल

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपना चाहे किसी भी समय देखा जाए उसका शुभ और अशुभ दोनों फल मिलता है। कहा जाता है कि व्यक्ति को अपने कर्म और भाग्य के हिसाब से सपना शुभ या अशुभ फल दे सकता है। अगर सपना शुभ फल दे तो व्यक्ति को कामयाबी हासिल होती है। जबकि अशुभ फल मिलने पर बार-बार नकामयाबी मिलती है।

हर प्रहर में दिखने वाले सपनों का अलग-अलग महत्व

  • रात के पहले प्रहर में नजर आने वाले सपने शुभ और अशुभ दोनों फल दे सकते हैं। हालांकि, आमतौर पर ये अपना असर 1 साल में दिखा देते हैं।
  • रात के दूसरे प्रहर में नजर आने वाले सपनों का प्रभाव आमतौर पर 9 माह में नजर आ जाते हैं।
  • रात के तीसरे प्रहर में नजर आने वाले सपनों का फल 3 माह में नजर आते हैं।
  • रात के चौथे प्रहर में नजर आने वाले सपनों का फल काफी जल्दी नजर आने लगता है। करीब 10 से 12 दिनों में शुभ और अशुभ फल दिखाई दे जाते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story