Swapn Shastra : सपनों में आप भी करते हैं संभोग तो जानें इसका मतलब

Swapn Shastra : सपनों में आप भी करते हैं संभोग तो जानें इसका मतलब
X
Swapn Shastra : आपके सपनों में कोई खूबसूरत औरत या लड़की या परियां या नग्न अवस्था में कोई स्त्री आपको सपनों में नजर आती है तो आप सावधान हो जाएं।

Swapn Shastra : अगर आपके सपनों में कोई खूबसूरत औरत या लड़की या परियां या नग्न अवस्था में कोई स्त्री आपको सपनों में नजर आती है तो आप सावधान हो जाएं। क्योंकि सपनों में स्त्री का आना आपके लिए बहुत कुछ इशारा करता है। वहीं सपनों में कई बार हम स्त्री को अजीब-अजीब रुप में और नग्न अवस्था में देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों में स्त्री देखना हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार, इसके शुभ और अशुभ दोनों ही फल होते हैं। तो आइए जानते हैं सपनों में स्त्री देखने का क्या मतलब होता है।

ये भी पढ़ें : Swapn Shastra : सपने में अगर आप खुद को नंगा देखते हैं तो आपके साथ हो सकता है कुछ ऐसा, जानिए...

सपनों में सुन्दर लड़की या परियों को देखना व्यक्ति को धन संबंधी सुख-समृद्धि और लाभ की ओर संकेत करता है। सपनों में परी का आना कहीं से शुभ समाचार या सुख और धन की प्राप्ति के योग बनते हैं।

वहीं जो पुरुष सपनों में बार-बार स्त्री को नग्न अवस्था में देखता है तो ये उसके जीवन में हो रही गतिविधियों को दर्शाता है। जोकि उसके जीवन में कामवासना की इच्छा को दर्शाता है। जो पुरुष स्त्री को अपने सपनों में चुम्बन लेते हुए, उसके साथ प्रेम करते हुए या वासना करते हुए देखता है तो उसे ये समझना चाहिए कि उसके जीवन में कामवासना की इच्छा जाग्रत हो रही है। ऐसे सपने उसी व्यक्ति को आते हैं जो अपनी चरम सीमा पर हो। इन सपनों को आप दोनो अवस्था में जोड़ सकते हैं। जैसे पुरुष और महिला दोनों के लिए ही ये नियम माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti : व्यक्ति इन तीन कारणों से हो जाता है बर्बाद, आप इनसे दूर ही रहना

अगर किसी पुरुष को अपने सपनों में धन और आभूषण से सजी-धजी स्त्री दिखाई देती है तो उस व्यक्ति के रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना होती हैं। आभूषणों से सजी-धजी स्त्री आपके भाग्य मजबूत होने का संकेत देती है।

वहीं अगर आपके सपनों में कोई औरतों रोते हुए दिखाई देती है तो आपके ऊपर परेशानियां और बाधाएं आने का संकेत होता है। निकट भविष्य में कई समस्याएं आपको झेलना पड़ सकती हैं। यहां तक कि ये संकेत किसी की मृत्यु होने का भी होता है।

वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जब कोई स्त्री सफेद वस्त्र में दिखाई दे तो बहुत ही अशुभ संकेत समझना चाहिए। ये संकेत इस बात की ओर इशारा करता है कि कहीं किसी व्यक्ति की मृत्यु होने वाली है। और वहीं जब कोई मृत व्यक्ति आपके सपनों में आकर कुछ आपको दे जाए तो ये भी किसी की मृत्यु होने का संकेत या उसकी अधूरी इच्छा की ओर दर्शाता है। जोकि पूरी नहीं हुई है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story