Swapn Shastra : अगर आपने सपने में देखा है अमरूद तो जानें क्या होगा इसका लाभ

Swapn Shastra : अगर आपने सपने में देखा है अमरूद तो जानें क्या होगा इसका लाभ
X

Swapn Shastra : मानव जीवन में सपनों की दुनिया का बहुत महत्व है। सपने हमें निकट भविष्य का ज्ञान कराते हैं और जीवन में आने वाली दुख-सुख, तकलीफ, परेशानी और धन-वैभव और ऐश्वर्य आदि के बारे में संकेत करते हैं। कुछ ऐसे सपने होते हैं जो हमें सुख और धन आदि मिलने की ओर संकेत करते हैं। वहीं अगर हम सपने में अमरूद देखते हैं तो इसका हमारे निकट भविष्य में क्या मतलब होता है, आइए जानते हैं सपने में अमरूद देखने के बारे में।

ये भी पढ़ें : Vastu ShaStra : सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए करें ये काम, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

यदि आप सपने में अमरूद देखते हैं अथवा आप सपने में बढ़चढ़कर अमरूद तोड़ते हैं। या अमरूद खाते हुए देखते हैं, अमरूद किसी को देते हुए सपना देखते हैं अथवा अमरूद को किसी भी प्रकार से देखना बहुत ही अच्छा और शुभ सपना होता है। यदि आपको यह सपना बार-बार आता है या कई बार आपको यह सपना आ चुका है तो यह सपना बताता है कि आने वाले समय में ये एक लंबे समय की दूरी तय करता है। जैसे कि एक साल, दो साल या छह महीने या चार-पांच महीने। यह एक दूरदृष्टि वाला सपना है।

यह सपना बताता है कि आप आगे आने वाले भविष्य में उन्नतियों के शिखर पर होंगे। आप उन्नति को प्राप्त होंगे। वह चाहें बुद्धि की दृष्टि हो अथवा धन की दृष्टि से हों अथवा शारीरिक दृष्टि से हो। आप हर क्षेत्र में चरम पर होंगे। क्योंकि यह सपना आपके चौतरफा विकास करने के संकेत देता है। भले ही आप वर्तमान में तो परेशानियों से घिरे हुए हैं, लेकिन आगे आने वाले भविष्य में आप उन्नति की ओर बढ़ेंगे।

यह सपना आपको भविष्य में आने वाले सुखद और अच्छे भाग्य को दर्शाता है। कि आप अभी तो अनेक गलतियां कर रहे हैं, अनेक प्रयास कर रहे हैं और सफल भी नहीं हो पा रहे हैं, परन्तु आगे आने वाला समय आपका बहुत ही सुखद व्यतीत होगा और आपको धन लाभ मिलेगा। आपको अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होगा और आपको व्यापार में भी लाभ होगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें आप बेहतर सफलता प्राप्त करेंगे। आप जैसी सोच रखते हैं वैसा ही आपको काम प्राप्त होगा और आप जैसा धन प्राप्त करना चाहते हैं, वैसा ही धन आपको प्राप्त होगा। कुल मिलाकर यह बहुत शुभ सपना है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story