Swapn Shastra : जानें, कितना शुभ है सपने में छत गिरते हुए देखना

Swapn Shastra : जानें, कितना शुभ है सपने में छत गिरते हुए देखना
X
  • अगर आपके सपने में भी गिरी है घर की छत तो बिलकुल भी ना घबराएं।
  • ऐसा सपना बहुत ही कम लोगों को आता है।

Swapn Shastra : हर आदमी का एक सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो और अपनी छत के नीचे वो और उसका परिवार रहे। वहीं अगर सपने में उसको ये दिख जाए कि उसका घर गिर गया है या फिर उसके घर की छत गिर रही है तो किसको डर नहीं लगेगा। यदि आपने भी सपने में छत को गिरते देखा है तो आइए जानते हैं इसका क्या मतलब होता है।

ये भी पढ़ें : Swapn Shastra : क्या नवरात्रि के दौरान आपने देखा है सपने में इस तरह शेर का जोड़ा, एक क्लिक में जानें इसका मतलब

अगर आपने भी सपने में छत को गिरते हुए देखा है तो डरने और घबराने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है। यह सपना एक ऐसा सपना है जोकि हर किसी व्यक्ति को नहीं आता है और वहीं जिस भी व्यक्ति को यह सपना आता है उसके लिए यह सपना बहुत शुभ सपना होता है। जिस भी व्यक्ति ने यह सपना देखा है उसे कहीं गड़ा हुआ धन प्राप्त होने के संकेत हैं, लेकिन आजकल की लाइफ में ये सब मुमकिन नहीं है, यह सब थोड़ा मुश्किल है। इसलिए अगर आपने यह सपना देखा है तो आपको किसी ना किसी माध्यम से धन लाभ होने वाला है। यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है। धन लाभ की बात करें तो आपको बिना किसी परिश्रम के ही रुपया-पैसा आदि की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : अगर आपका भी होता रहता है अपमान तो रविवार के दिन करें ये अचूक उपाय

  1. वहीं अगर आपने ये सपना देखा है तो आपको यह सपना किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए, वरना इसका फल आपको नहीं मिलेगा।
  2. यही सपना अगर आप रात के 12 से 02 बजे के बीच देखते हैं तो इस सपने का फल आपको तीन महिने की भीतर ही मिल जाएगा।
  3. वहीं 02 से 04 बजे के बीच में अगर आप इस सपने को देखते हैं तो इसका फल आपको एक महीने के भीतर ही मिल जाएगा और यही सपना अगर आप 04 से 06 बजे के बीच में देखते हैं तो इस सपने का फल आपको एक सप्ताह के भीतर ही प्राप्त हो जाएगा।
  4. यदि आप ये सपना सुबह या दोपहर में देखेंगे तो इस सपने का कोई भी अर्थ नहीं रहता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story