Swapn Shastra : सपने में दिख जाए आपको ये चीज तो समझ लें अब बदलने वाला है आपका भाग्य

- मानव संसार में एक ऐसा जीव है जोकि प्रतिदिन कोई ना कोई सपना देखता है।
- सपनों को मानव जीवन में कोई ना कोई शुभ और अशुभ फल जरुर मिलता है।
Swapn Shastra : गाय को हमारे हिन्दू सनातन धर्म में पूजा जाता है। गाय को गोमाता के नाम से भी पुकारा जाता है। वहीं स्वप्न शास्त्र (Swapn Shastra) के मुताबिक मानव संसार में एक ऐसा जीव है जोकि प्रतिदिन कोई ना कोई सपना देखता है। और उन सपनों को मानव जीवन में कोई ना कोई शुभ और अशुभ फल जरुर मिलता है। वहीं अगर आप सपनों में गाय को देखते हैं तो इसका हमारे जीवन में अथवा हमारे निकट भविष्य में क्या शुभ अथवा अशुभ प्रभाव हो सकता है, आइए जानते हैं...
ये भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2021 : नवरात्रि में क्यों लाभकारी है सिद्ध कुंजिका स्रोत का पाठ, एक क्लिक में जानें इसकी विधि
दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो सपने नहीं देखता है। कुछ लोग कभी-कभी सपने देखते हैं, परन्तु कुछ लोगों के सपने किसी धारावाहिक की तरह चलते रहते हैं। यदि व्यक्ति व्यक्ति को सपने में गाय दिखाई देती है तो इसके बहुत सारे मतलब हो सकते हैं।
1. सपने में सफेद गाय देखना
जिस भी व्यक्ति को सपने में सफेद गाय दिखाई देती है उस व्यक्ति को चांदी अथवा चीनी के कारोबार से लाभ होने की संभावना रहती है।
2. सपने में कपिला गाय देखना
अगर किसी व्यक्ति के सपनों में कपिला गाय आती है तो उस व्यक्ति को पीली वस्तुओं के कारोबार में उन्नति मिलती है।
3. सपने में लाल गाय देखना
जिस व्यक्ति को सपने में लाल गाय दिखाई देती है उनके लिए यह माना जाता है कि उन लोगों को लाल वस्तुओं के कारोबार में लाभ होने की संभावन अधिक रहती है।
ये भी पढ़ें : Gudi Padva 2021 : गुड़ी पड़वा कब है, एक क्लिक में जानें संपूर्ण पूजन सामग्री
4. सपने में चितकबरी गाय देखना
अगर आपको सपने में चितकबरी गाय दिखाई देती है तो आपको सौदेगीरी अथवा दलाली के कार्य में अत्यधिक लाभ की संभावना रहती है।
5. बछड़े को प्यार करती हुई गाय का देखना
अगर आपके सपने में गाय बछड़े को प्यार करें तो आपको संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना रहती है।
6. दूध दूहते समय गाय का लात मारना
अगर आपको सपने में गाय दूध निकालते हुए लात मार दे तो आपका निकट भविष्य बहुत ही परेशानियों से भरा हो सकता है और आपको धन कमाने में बाधा हो सकती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS