Swapn Shastra: अगर सपने में हो भगवान के दर्शन तो मिलता है ये शुभ और अशुभ संकेत!

हमें रात में सोते वक्त कई बार ऐसे सपने (Dream) दिखते हैं जिससे होंठों पर मुस्कान आ जाती है तो कुछ ऐसे होते हैं कि अचानक से हम डरकर उठ जाते हैं। ज्यादातर हम अपने सपने में ऐसी चीजें देखते हैं जो हमारे जीवन (Life) में चल रहा होता है। हालांकि, कुछ ऐसे भी सपने नजर आते हैं जिसके बारे में कभी सोचा भी नहीं होता है। इसके अलावा कई बार हम सपने में मंदिर या भगवान के दर्शन (Darshan of Temple or God in Dream) कर रहे होते हैं।
ज्योतिष (Jyotish) के अनुसार सपने में मंदिर या किसी भगवान का देखना हमारे जीवन में आने वाले कल संकेत हो सकता है। स्वप्न शास्त्र (Swapn Sapna) में सपने में दिखने वाले कई चीजों के बारे में बताया गया है। इस शास्त्र में ये भी बताया गया है कि अगर किसी को अपने सपने में किसी देवी-देवता के दर्शन होते हैं तो उसका अलग-अलग अर्थ है। आज हम आपको स्वप्न शास्त्र में बताए गए देव-देवतों के दिखने का क्या अर्थ होता है उसके बारे में बताने जा रहे हैं...
भगवान विष्णु का सपने में दिखना
सपने में भगवान विष्णु (Lord Vishnu)का नजर आना काफी अच्छा माना जाता है। ये संकेत होता है कि आपको कार्य में सफलता (Success) और मान-सम्मान (Respect) की बढ़ोतरी होगी। जीवन में आ रही सभी समस्या दूर हो जाएगी। भगवान विष्णु को सपने में देखने के बाद उनके दर्शन के लिए मंदिर में जरूर जाए और अपनी सफलता के लिए प्रथना करें।
काली मां का क्रोधित रूप दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मां दुर्गा का क्रोधित रूप दिखवा शुभ संकेत नहीं होता है। जिसके पीछे का कारण है कि आपसे मां काली नाराज है। ऐसे में शनिवार के दिन काली माता के मंदिर जाकर उन्हें काले चने का प्रसाद अर्पित करें और क्षमा मांगे।
सपने में शिव जी के दर्शन होना
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में भगवान शिव (Bhagwan Shiv) का दिखना काफी अच्छा होता है। ये इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन से सभी दुख दूर होने वाले हैं। वहीं, अगर सपने में शिवलिंग के दर्शन होते हैं तो इसका मतलब है कि आपको अपने कार्य में सफलता और आपार धन की प्राप्ति होगी।
शेरावाली मां का दिखना
अगर आपके सपने में शेरावाली मां अपनी सवारी शेर पर सवार होकर आती हैं तो इसका संकेत है कि आपके जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। जिंदगी में आने वाले दुख में खुशी में बदल जाएंगे। वहीं, अगर मां दुर्गा का रूप नजर आए तो समझ लीजिए कि आने वाले संकटों से आपको जल्द छुटकारा मिल सकता है।
भगवान राम का दिखना
सपने में भगवान श्री राम (shri Ram) का नजर आना काफी शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी या व्यापार क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
भगवान कृष्ण का दिखना
सपने में भगवान कृष्ण का दिखना लव लाइफ का संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपकी जिंदगी में कोई प्यार करने वाला आ सकता है। अगर विवाहित है तो प्रेम में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्र और परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम बढ़ सकता है।
मां लक्ष्मी का सपने में दिखना
सपने में अगर मां लक्ष्मी कमल पर बैठी नजर आए तो ये शुभ संकेत होता है। इसका संकेत है कि आपको धन लाभ होगा। पैसों से संबंधित आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कहीं रूका हुआ पैसों से जुड़ा काम होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS