Swapn Shastra: इन जनवरों का सपने में दिखना होता है बड़ा शुभ, धन और सफलता दोनों का मिलता है इशारा!

हिन्दू धर्म में कई शास्त्रों (Shastra) हैं जिनमें से एक स्वप्न शास्त्र (Swapn Shastra) है। जिसमें सपने से संबंधित जानकारियां दी गई है। इसके अनुसार भविष्य में होने वाली घटनाओं की संकेत हमें सपने में प्राप्त हो सकती है। कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त यानि सुबह के 3 बजे से 5 बजे के दौरान देखे गए अधिक्तर सपने सच होते हैं। इस शास्त्र के अनुसार सपने (Dream Meaning) में कुछ चीजों का नजर आना अच्छा होता है तो कुछ बुरा भी हो सकता है। आज हम आपको ऐसे जनवरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन में होने वाली समस्याओं या खुशियों का पहले से संकेत देते हैं, आइए आपको उन 5 जनवरों (Animal Dream) के बारे में बताते हैं...
सपने में हाथी देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में हाथी का नजर आना एक शुभ संकेत होता है। अगर आप अपने सपने में हाथी को देखते हैं तो इसका मतलब की आपको अच्छी खुशखबरी मिलने वाली है। वहीं, अगर आप खुद को या किसी और को हाथी की सवारी करते देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको जिंदगी में सफलता हासिल होने वाली है।
सपने में कुत्ता देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में कुत्ता देखना एक अच्छा संकेत होता है। अगर आप भौकते हुए कुत्ते को देखते हैं तो ये शुभ संकेत होता है। वहीं, अगर आपको दौड़ता हुआ कुत्ता सपने में नजर आए इसका मतलब की आपको सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। कुत्ता काटता हुआ दिखे इसका मतलब कि आपकी सभी समस्याएं दूर होने वाली हैं।
सपने में भालू दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भालू का नजर आना काफी अच्छा माना जाता है। भालू अगर सोते हुए नजर आए तो आपका संघर्स बढ़ेगा। वहीं, अगर भालू चलता नजर आए तो अर्थ है कि आपको अपनी मेहनत का फल जल्द मिलने वाला है।
सपने में बिल्ली दिखना
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में बिल्ली का दिखना एक अच्छा संकेत होता है। खूंखार बिल्ली या गुस्से में बिल्ली का दिखना आपको सर्तक रहने का इशारा देता है। जबकि, काली बिल्ली दिखने का अर्थ होता है कि आपको अपनी प्रतिभा को और सुधारने की जरूरत है।
सपने में मेंढक दिखना
अगर आप अपने सपने में मेंढ़क को देखते हैं तो ये शुभ संकेत माना जाता है। सपने में मेंढ़क को हाथ में पकड़ते हुए देखने का मतलब है कि आपको अपनी लाइफ में कई फायदे होने वाले हैं। इसके अलावा अगर आप मेंढ़क सिर्फ आवाज सुनते हैं तो इसका अर्थ है कि लाइफ में कुछ नया हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS