Swapn Shastra : क्या नवरात्रि के दौरान आपने देखा है सपने में इस तरह शेर का जोड़ा, एक क्लिक में जानें इसका मतलब

- सपने देखना महज संयोग नहीं होता।
- सपने भविष्य से जुड़े शुभ और अशुभ संकेतों को दर्शाते हैं।
- सपनों का संकेत निकट भविष्य में आने वाली घटनाओं का सूचक होता है।
Swapn Shastra : सपने देखना महज संयोग नहीं होता बल्कि सपने भविष्य से जुड़े शुभ और अशुभ संकेतों को दर्शाते हैं। कहा जाता है कि इंसान जो भी सपना देखता है उनका संकेत आने वाली घटनाओं का सूचक होता है। लेकिन वहीं यदि वो सपना इंसान नवरात्रि के समय में देखता है तो अलग महत्व होता है। वह सपना यह संकेत देता है कि मातारानी प्रसन्न हुई हैं या नहीं। इसी प्रकार का एक सपना है नवरात्रि के समय सपनों में शेर देखना। नवरात्रि के समय इस सपने को अधिकतर लोग देखते हैं और देखते ही डर जाते हैं तो आइए जानते हैं कि सपने में शेर देखना और शेर-शेरनी की जोड़ी देखना और सपनों में शेर की सवारी करने का मतलब क्या है।
ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : कारोबार बढ़ाने के लिए करें गजलक्ष्मी की पूजा, देती हैं राजयोग का वरदान
शेर जंगल का राजा होता है। शेर की ताकत बाकी सभी जानवरों के मुकाबले सबसे अधिक होती है। साथ ही शेर मातारानी की प्रिय सवारी भी है। इसलिए शेर का स्वप्न हमेशा शुभ फल प्रदान करता है। नवरात्रि के समय यदि आप सपने में शेर देखते हैं तो इसका अर्थ यह है कि आपका मनोबल कॉन्फिडेंश बढ़ने वाला है। आपको लोग कितना भी डराएं-धमकाएं आप किसी से डरेंगे नहीं क्योंकि मातारानी का आशीर्वाद आपके साथ है। इसलिए आप पूरी तरह से किसी भी समस्या का सामना करने के लिए मानसिक रुप से तैयार होंगे। आप अपने शत्रु पर जीत हासिल करने के लिए भी हर समय तैयार रहेंगे। इसलिए शेर का स्वप्न नवरात्रि में शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें : Naam saptami Vrat 2021 : जानिए कब है नाम सप्तमी व्रत 2021, इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम
यदि नवरात्रि के समय आपको सपने में शेर -शेरनी की जोड़ी दिखाई देती है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में आपका लाइफ पाटर्नर आना वाला है और आप दोनों ही एक-दूसरे से बहुत प्रेम करने वाले हैं। यदि आप शादीशुदा हैं और आपके सपने में शेर-शेरनी का जोड़ा दिखाई देता है तो इसका अर्थ यह है कि आपकी शादीशुदा जिन्दगी में प्यार और भी बढ़ने वाला है।
अगर यूं कहा जाए कि नवरात्रि में शेर-शेरनी की जोड़ी आपको सपनों में दिखाई देती है तो इसका मतलब आपके जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है।
नवरात्रि के दौरान आप सपने में खुद को शेर की सवारी करते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ यह है कि आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं उस क्षेत्र में आपको बड़ा पद मिलने वाला है। जिससे आप जो चाहें वह कर सकते हैं। आपको पॉवर मिलने वाली है। इसी के साथ आपका रूतबा और आपका नाम बढ़ेगा। इसलिए मातारानी आपको सपने में शेर की सवारी कराती हैं। क्योंकि इस सपने का अर्थ है कि मातारानी आपको जीवन में आगे बढ़ाना चाहती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS