Swapn Shastra : शुभ है या अशुभ सपने में भगवान गणेश जी को देखना, एक क्लिक में जानें इसका कितने दिनों में आपको मिलेगा फल

- जानें, सपने मेें भगवान गणेश देखने का फल
- जानें, आपके घर आएगी खुशहाली या बढ़ेंगी आपकी दिक्कतें
Swapn Shastra : अगर आप सपने में भगवान श्रीगणेश (Lord Shri Ganesh) की मूर्ति देखते हैं तो यह सपना (Sapna) आपको क्या बताता है और यह सपना शुभ है या अशुभ। वहीं अगर आपने यह सपना सुबह, दोपहर या शाम जिस भी समय देखा तो यह सपना आपको कितने दिनों में फल देगा और अगर आपने यह सपना देखा है तो आपको कौन से उपाय करने चाहिए। तो आइए जानते हैं सपने में गणेश जी देखने के बारे में...
येे भी पढ़ें : Kamada Ekadashi 2021 : जानें, चैत्र शुक्ल एकादशी व्रत का महत्व और पूजन विधि
अगर आप सपने में भगवान श्री गणेश की मूर्ति देखते हैं तो स्वप्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सपने को एक बेहद ही शुभ संकेत देने वाला सपना माना जाता है। यह सपना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ही शुभ संकेत देने वाला सपना है। इस सपने का सीधा ही अर्थ होता है कि आपके घर में कोई खुशहाली आने वाली है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें : Vastu Shastra : अगर आपको मिलते हैं ये संकेत तो समझ लें आपको कामयाब होने में कुछ ही देर है
अगर आपने ये सपना देखा है तो आपको खुशी या फिर आपको जल्दी ही कोई ऐसी न्यूज मिलेगी जिससे आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। यह सपना कुल मिलाकर बेहद ही शुभ संकेत देने वाला सपना माना जाता है। अगर आप ऐसा सपना देखते हैं तो आपको इस सपने को किसी से भी शेयर नहीं करना चाहिए। वरना इसका शुभ परिणाम कम हो जाता है।
अगर आप यह सपना दोपहर में देखते हैं तो यह सपना निश्फल हो जाएगा, इसका कोई भी फल आपको नहीं मिलेगा। किन्तु यही सपना अगर आप रात के 12 बजे से 02 बजे के बीच देखते हैं तो आपको इस सपने का फल तीन महीने के भीतर प्राप्त होगा और अगर आप यही सेम सपना 02 से 04 बजे के बीच देखते हैं तो इस सपने का फल आपको एक महीने के भीतर मिल जाएगा। वहीं अगर आप यह सपना सुबह के 04 बजे के बाद देखते हैं तो इस सपने का फल आपको एक सप्ताह के भीतर ही मिल जाएगा। कुल मिलाकर अगर आप यह सपना रात में देखेंगे तो ही आपको इस सपने का फल प्राप्त होगा। दोपहर में देखे गए सपने का कोई भी फल प्राप्त नहीं होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS