Swapn Shastra: सपने में गोबर देखने का ये मतलब जानकर खुशी से फूले नहीं समाएंगे आप

Swapn Shastra: यदि आपने सपने में गोबर देखा है तो क्या आपका ये देखा हुआ सपना शुभ है या अशुभ। अर्थात सपने में गोबर देखने पर ईश्वर आपको क्या संकेत करना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं सपने में गोबर देखने के मतलब के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra : पत्नी को खूब प्यार करते हैं ये लड़के, नाम के पहले अक्षर से जानें लाइफ पार्टनर के बारे में इनका नेचर
यदि आपने सपने में गोबर देखा है तो यह एक शुभ सपना है। क्योंकि आप सभी लोग जानते हैं कि, गोबर को कितना पवित्र माना जाता है। इसका उपयोग हर एक पूजा में किया जाता है। यहां तक कि, गोबर जैसी चीज को बहुत ही शुद्ध और साफ माना जाता है। इसका सपना अशुभ हो ही नहीं सकता है। यदि आपने सपने में गोबर देखा है तो आप खुश हो जाइये। क्योंकि यह सपना बहुत ही शुभ सपना है और यह सपना आपके जीवन में धन लाभ लेकर आने वाला है अथवा अगर आपका कहीं रुका हुआ पैसा है तो वह भी आपको मिलने वाला होता है। महिला और पुरुषों के लिए ये सपना समान फलदायी है। दोनों में से कोई भी अगर सपने में गोबर देखेगा तो उन्हें धन लाभ जरुर होगा। केवल आपके धन लाभ के साधन अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन आपके पास इस सपने को देखने के बाद पैसा जरुर आएगा।
यदि आपने रात्रि 12 बजे से तीन बजे के बीच में यह सपना देखा है तो इसका फल आपको एक साल के भीतर देखने को मिलेगा। आपने अगर तीन से पांच बजे के बीच में अगर ये सपना देखा है तो उसका फल आपको छह महीने के भीतर देखने को जरुर मिलेगा। अगर आपने यह सपना सुबह के पांच से छह बजे के बीच में देखा है तो आपको इसका फल एक महीने के भीतर मिलेगा। वहीं अगर आपने यह सपना सूर्योदय के बाद देखा है तो इसका फल आपको एक सप्ताह के भीतर देखने को मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS