Swapn Shastra: सपने में प्रेमिका देखना का मतलब शुभ या अशुभ, जानिए...

Swapn Shastra: हमारे सपने अपने सही अर्थ के साथ शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं, इससे सभी लोग सहमत भी है। हालांकि इन दिनों लोग अपने सपनो का भविष्य के साथ कोई संबंध नहीं मानते हैं, लेकिन पुराने समय में इन बातों को बहुत महत्व दिया जाता था और यह सही भी हुआ करता था। लड़को को खासकर प्रेमिका, लड़किया या फिर स्त्रियों से जुड़े सपने अधिक दिखाई देते हैं। अगर सपने में महिला दिख जाए तो यह बहुत ही शुभ फल प्राप्त करने का संकेत होता है। आपको बता दें कि प्रेमिका या स्त्री का सपने में देखना अर्थात व्यक्ति के साथ अच्छा होगा या फिर बुरा इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में आपको प्रेमिका या स्त्री किस अवस्था में दिखाई दी है। सपने में प्रेमिका दिखाई देना व्यक्ति के लिए तत्कालिक स्थति को दर्शाता है। आज हम आपको बताएंगे कि प्रेम को अगर सपने में प्रेमिका दिखाई दे तो इसका क्या मतलब होता है।
सपने में प्रेमिका लाल ड्रेस में देखना
अगर सपने में प्रमिका खुबसूरत लाल ड्रेस में दिखाई देती है तो यह खुशी की बात है, क्योंकि यह प्रेम संबंध में सफलता मिलने का संकेत है।
सपने में प्रेमिका को लहंगा पहने देखना
अगर प्रेमिका सपने में लहंगा पहने दिखाई दे रही है तो याद रहे कि प्रेमिका से शादी होने की संभावना को बहुत बढ़ाती है और सुखी दाम्पत्य जीवन होता है।
सपने मे प्रेमिका को पालतू जानवर के साथ देखना
सपने मे प्रेमिका को पालतू जानवर के साथ यानि खरगोश या तोता के साथ देखते हैं तो प्रेमिका से मिलाप की संभावना बनती है।
सपने में प्रमिका को सपने में मिठाई खाते देखना
अगर आप सपने में अपनी प्रेमिका को कुछ मीठा खाते हुए देखते हैं तो दोनों का जीवन अमर प्रेम से भरा होता है।
सपने में प्रेमिका को वस्त्र उतारते देखना
अगर आप सपने में प्रेमिका को वस्त्र उतारते देखते हैं तो आपको भारी अपमान का समना करना पड़ सकता है।
सपने में प्रेमिका को कंगन पहनाते हुए देखना
अगर आप सपने में अपनी प्रेमिका को कंगन पहनाते हुए या कंगन के साथ देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि यह आपकी प्रेमिका आपके लिए योग्य वधु का संकेत देते हैं और यह आने वाले जीवन में धन का संकेत देता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS