Swapna Shastra : सपने में यहां से गिरना आपको कर सकता है परेशान, जानें इसके संकेत

Swapna Shastra : सपने में यहां से गिरना आपको कर सकता है परेशान, जानें इसके संकेत
X
Swapna Shastra : रात में सोते समय हम लोग कई तरह के सपने देखते हैं। जोकि हम सभी के लिए सामान्य बात होती है। वहीं कई सपनों को देखकर हम लोग डर जाते हैं तो वहीं कई सपनों को देखकर हम लोगों को राहत और खुशी मिलती है। कई बार सपनों में हम लोग खुद को अलग-अलग स्थानों पर ऊंचाई से गिरते हुए भी देखते हैं।

Swapna Shastra : रात में सोते समय हम लोग कई तरह के सपने देखते हैं। जोकि हम सभी के लिए सामान्य बात होती है। वहीं कई सपनों को देखकर हम लोग डर जाते हैं तो वहीं कई सपनों को देखकर हम लोगों को राहत और खुशी मिलती है। कई बार सपनों में हम लोग खुद को अलग-अलग स्थानों पर ऊंचाई से गिरते हुए भी देखते हैं। तो आइए जानते हैं सपने में ऊंचाई से गिरने का क्या मतलब होता है। क्या ऊंचाई से गिरने वाला सपना देखना शुभ होता है या अशुभ।

सीढ़ी से गिरना

सपनों में कई बार आप खुद को सीढ़ियों से नीचे गिरते हुए देखते हैं। इसका मतलब है कि, आप में विवेक की कमी है। ये सपना आपको संकेत करता है कि, आप स्वयं में भरोसा जाग्रत करें और अपने आत्मबल को मजबूत करें। तथा जीवन में आ रही चुनौतियां का डटकर सामना करें।

आसमान से गिरना

कई बार सपने में आप स्वयं को आसमान से गिरते हुए देखते हैं, जो आपको इस बात की ओर इशारा करता है कि, आपके साथ भविष्य में कोई दुर्घटना हो सकती है। इसीलिए रोड पर निकलते समय पूरी सावधानी से वाहन चलाएं।

फिसल कर गिरना

सपने में हम लोग स्वयं को कई बार फिसलकर गिरते हुए भी देखते हैं, जिसका मतलब होता है कि, आपको किसी रिश्तेदार से आपके प्रिय व्यक्ति जिस पर आप पूरा भरोसा करते हैं, उससे धोखा मिल सकता है। तथा आपके कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए आप लोग जल्दी ही किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप पूरी तरह से सतर्कता बरतें।

पहाड़ से गिरना

रात में सोते वक्त आप किसी पहाड़ से उसकी चोटी से नीचे गिरने का सपना देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि, आने वाले समय में आपको धन हानि हो सकती है और आर्थिक परेशानियां आपको दिक्कत में डाल सकती हैं।

छत से गिरना

अगर आप सपने में स्वयं को छत से गिरते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि, आपके परिवार में क्लेश हो सकता है और लोग आपसे विवाद कर सकते हैं। ऐसे में आपको पूरी तरह से अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए और समय रहते परिस्थिति पर काबू कर लेना चाहिए। घर के लोगों के बीच पनप रहे मनमुटाव को दूर करने की कोशिश में आपको जुट जाना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story