Swapna Shastra: सपने में खुद को गिरते हुए देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Swapna Shastra: सपने में खुद को गिरते हुए देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
X
Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में दिखने वाली वस्तुएं या फिर कोई घटनाएं हमें हमारे भविष्य के बारे में कोई न कोई संकेत जरूर देता है। कई ऐसे सपने होते हैं, जो सफलता की ऊंचाइयों पर भी होने का संकेत देता है। इसके अलावा, अधिकतर लोगों को ऊंचाई से गिरने, छत से गिरने या फिर फिसलकर जैसे सपने आते हैं। आइये जानते हैं कि इन सब सपनों को आना शुभ है या फिर अशुभ...

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में दिखने वाली वस्तुएं या फिर कोई घटनाएं हमें हमारे भविष्य के बारे में कोई न कोई संकेत जरूर देता है। ये संकेत शुभ या फिर अशुभ भी हो सकते हैं। वहीं, कई लोगों को ऐसे सपने होते हैं, जिनको देखने के बाद डर भी लगता है। कई ऐसे सपने होते हैं, जो सफलता की ऊंचाइयों पर भी होने का संकेत देता है। इसके अलावा, अधिकतर लोगों को ऊंचाई से गिरने, छत से गिरने या फिर फिसलकर जैसे सपने आते हैं। आइये जानते हैं कि इन सब सपनों को आना शुभ है या फिर अशुभ...

इस तरह के सपना देखना बेहद अशुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऊंचाई से गिरने के सपने देखना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखता हैं, तो इसका अर्थ होता है कि उस व्यक्ति को किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको भविष्य में किसी बहुत बड़ी विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।

ये भी पढ़ें... कृष्ण जन्माष्टमी पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, बनी रहेगी कृपा

सपने में छत से गिरते हुए देखने का मतलब

स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को गिरते हुए देखता है, तो इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में कोई अशुभ होने वाला है। वहीं, कोई बड़ी शारीरिक परेशानियां आने वाली है। घर-परिवार में कोई अशुभ होने वाला है। व्यक्ति को जोड़ो के दर्द या फिर एड़ियों में तकलीफ का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस तरह का सपना देखना शुभ नहीं माना जाता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story