लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, जानिए झाड़ू से संबंधित शकुन-अपशकुन

लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, जानिए झाड़ू से संबंधित शकुन-अपशकुन
X
धर्मशास्त्रों में झाड़ू को भी महालक्ष्मी का ही एक स्वरूप बताया गया है। कहा जाता है कि झाड़ू से दरिद्रता रूपी गंदगी को बाहर किया जाता है। जिन घरों के कोने-कोने में भी सफाई रहती है, उस घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। घर के कई वास्तु दोष भी दूर होते हैं। साथ ही, इनसे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है।

धर्मशास्त्रों में झाड़ू को भी महालक्ष्मी का ही एक स्वरूप बताया गया है। कहा जाता है कि झाड़ू से दरिद्रता रूपी गंदगी को बाहर किया जाता है। जिन घरों के कोने-कोने में भी सफाई रहती है, उस घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। घर के कई वास्तु दोष भी दूर होते हैं। साथ ही, इनसे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है।

मंदिर में रखें झाड़ू: माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आप अपने घर के आसपास किसी भी मंदिर में तीन झाड़ू रख आएं। यह परंपरा बहुत पुराने समय से चली आ रही है। पुराने समय में लोग अक्सर मंदिरों में झाड़ू दान किया करते थे।

इन खास बातों का रखें ध्यान

1. मंदिर में झाड़ू केवल ब्रह्म मुहूर्त में रखना चाहिए।

2. यह काम किसी विशेष दिन जैसे कोई त्योहार, ज्योतिष के शुभ योग या शुक्रवार को ही करना चाहिए।

3. इस काम को गुप्त रूप से करना चाहिए। शास्त्रों में गुप्त दान का विशेष महत्व है।

4. मंदिर में रखने से एक दिन पहले ही तीन झाड़ू खरीदकर ले आना चाहिए।

बृहस्पतिवार को घर में ना लगाएं पोंछा

मान्यता है कि बृहस्पतिवार को घर में पोंछा न लगाएं ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती है। शेष सभी दिनों में पोंछा लगाना चाहिए।

पोंछा के पानी में नमक मिलाएं

जब भी घर में पोंछा लगाएं, तब पानी में थोड़ा-सा नमक भी मिला लेना चाहिए। नमक मिले हुए पानी से पोंछा लगाने पर फर्श के सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होंगे। साथ ही, घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाएगी। घर का वातावरण पवित्र होगा और जिन घरों में पवित्रता रहती है, वहां लक्ष्मी का आगमन होता है।




छिपाकर रखें झाड़ू

झाड़ू से घर में प्रवेश करने वाली बुरी अथवा नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। अत: इसके संबंध ध्यान रखें कि…

1. खुले स्थान पर झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है, इसलिए इसे छिपा कर रखें।

2. रसोई में झाड़ू कभी न रखें, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

3. यदि अपने घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए। दिन में झाड़ू छिपा कर रखें।

झाड़ू से संबंधित शकुन-अपशकुन

1.हम जब भी किसी नए घर में प्रवेश करें, उस समय नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहेगी।

2. झाड़ू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।

3. कोई भी सदस्य किसी खास कार्य के लिए घर से निकला हो तो उसके जाने के तुरंत बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

4. कभी भी गाय या अन्य जानवर को झाड़ू से नहीं मारना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।

5. झाड़ू पर गलती से भी पैर नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यह अपशकुन है।

6. सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू पोंछा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।

7.अगर कोई बच्चा घर में अचानक झाड़ू लगा रहा है तो समझना चाहिए अनचाहे मेहमान घर में आने वाले हैं।

Tags

Next Story