वास्तु शास्त्र के उपायों से घर में आती है समृद्धि और खुशी, आप भी जानें

Vastu Shastra : कई बार हम लोग अपने घर में ऐसी वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं जो देखने में बहुत सुन्दर लगती हैं लेकिन वो वस्तुएं हमारे घर को तहस-नहस यानि बर्बाद करके रख देती हैं। घर में हमेशा ऐसी वस्तुएं रखनी चाहिए जिससे आपके घर में सुख और समृद्धि सदैव के लिए बनी रहे। क्योंकि अगर हम सबसे ज्यादा कहीं समय गुजारते हैं तो वह हमारा अपना घर ही होता है। जहां हम सकुन की जिंदगी और चैन की सांस ले पाते हैं। और हम अपने घर को बड़े अरमानों के साथ सजाते और संवारते हैं। अपना घर हो अथवा किराए का, झोपड़ी हो अथवा बंगला परन्तु अपना घर तो अपना ही घर होता है। तो आइए आप भी जाने वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खुशहाली लाने के कुछ उपायों के बारे में।
1. पानी का बर्बाद होना आजकल आम बात हो रही है। जोकि वास्तु और लाइफ स्टाइल के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है। घर में पानी का टपकना, पानी का बेस्ट होना, पानी का गलत जगह इस्तेमाल होना, पानी का स्टोरेज या फिर पानी की पाइप लाइन अथवा पानी की निकासी हो या पानी का आगमन ये गलत जगह पर होने से आपके घर में कभी भी पैसा नहीं टिकेगा। और आपका पैसा बीमारी में खर्च हो जाएगा। अगर वाटर एलिमेंट को बैलेंस रखा जाए तो आपके घर में पैसा भी रूक सकता है और वो पैसा बेस्ट भी नहीं होगा और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। ये परेशानी के कारण ( Best of water) की वजह से हैं। आप अपने घर में ( Best of water) के बजाय (Rotation of water) को अपनाकर आप अपने घर की लाइफ स्टाइल को बेहतर बना सकते हैं। इसका सबसे बेहतरीन तरीका आप अपने घर के नॉर्थ, नॉर्थ-ईस्ट कॉर्नर में या ईस्ट कॉर्नर में पानी का स्टोरेज या फिर पानी की पाइप लाइन अथवा पानी की निकासी रखें तो ये आपके जीवन में अच्छी खासी खुशहाली ला सकता है। और आपको और आपके परिवार को अच्छी-खासी सेहत दे सकता है।
2. मनी प्लांट आजकल घरों में सभी लोग लगाते हैं लेकिन मनी प्लांट को हमेशा ऊपर की ओर चढ़ाना चाहिए। मनी प्लांट नीचे की ओर गिरना अशुभ होता है। और पैसे का आगमन समाप्त कर देता है। तथा मनी प्लांट नीचे की ओर गिरना वास्तु के अनुसार किसी भी दशा में शुभ नहीं माना जाता है। मनी प्लांट का मतलब होता है बरकत, तरक्की जोकि हमें हमेशा ऊपर की ओर ले जाती है। सफलता की सीढ़ी चढ़ाती है। इसलिए मनी प्लांट हमेशा ऊपर की ओर जानी चाहिए। नीचे की तरफ गिरनी नहीं चाहिए। मनी प्लांट को अपने घर में हमेशा ऐसे रखें जोकि ऊपर की ओर ही जानी चाहिए। जैसे कि आप जब ग्रोथ करते हैं तो आगे की ओर ही बढ़ते हैं। इसलिए जो भी इंडोर प्लांट लगाएं वो ऊपर की ओर ही बढ़ना चाहिए। इसे हमेशा घर में साउथ-ईस्ट अथवा वैस्ट में रखना शुभ माना जाता है।
3. लाइफ स्टाइल वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बांसुरी के रखने से वास्तु दोष और लाइफ स्टाइल में जबरदस्त तब्दीली आती है। और वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। और आपके घर में खुशहाली आती है। बांसुरी के द्वारा प्रेम और शांति का संदेश देने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। इसलिए अपने घर में बांसुरी अवश्य रखें। अगर आप अपने घर में लकड़ी की बांसुरी रखते हैं तो आपके घर में धन और ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी। आप बांसुरी को घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS