Tantra Shastra: रावण ने स्वयं बताया गुप्त धन प्राप्त करने का ये राज, जानें छिपा हुआ खजाना पाने का मंत्र और विधि

Tantra Shastra: रावण संहिता दुनिया के सबसे प्राचीन और जाने माने तांत्रिक पुस्तकों में से एक है। रावण ने तंत्र के आधार पर नवग्रह को बंदी बना लिया था। वहीं तंत्र के आधार पर लंका के सोने की नगरी में बदल दिया था। वहीं रावण ने तंत्र के आधार पर सभी देवी-देवताओं को बंदी बना करके रखा था और तंत्र के आधार पर ही शनिदेव को अपने पैरों तले कुचल करके रखा था। वहीं रावण संहिता पुस्तक में गुप्त धन पाने के मंत्र और उपाय भी बताए गए हैं, जिस मंत्र के जाप करने से गुप्त धन की प्राप्ति होती है। रावण ने अपने तंत्र विद्या के आधार पर ऐसे ऐसे कार्य किए जोकि आज के समय में करना संभव नहीं हैं। रावण ने तंत्र के आधार पर स्वर्ग तक सीढ़ियां बनाने का भी प्लान कर लिया था, लेकिन समय के चलते वह से सब नहीं कर पाया। तो आइए जानते हैं कि रावण संहिता में रावण ने किस प्रकार गुप्त धन प्राप्ति के किन मंत्रों का जिक्र किया है और किस प्रकार मंत्र का जाप करने से हमें गुप्त धन की प्राति होती है।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव को कम करता है तिलक, दिलाता है ये लाभ
वैसे तो धन-संपत्ति भगवान नहीं है, लेकिन आज के परिवेश में देखने पर यह बात बिलकुल सटिक बैठती है कि, वर्तमान दौर में सबसे बड़ी समस्या निर्धनता ही है। धन के अभाव में व्यक्ति मान-सम्मान से वंचित रह जाता है। वहीं धन की देवी मां लक्ष्मी व्यक्ति की सभी समस्याओं का निवारण कर सकती हैं, लेकिन मां लक्ष्मी चंचला होती हैं, यानि कि, वह एक स्थान पर टिकती नहीं है।
धन को स्थायी बनाए रखने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करना जरुरी होता है और उनके मंत्रों का जाप करना भी पड़ता है, लेकिन वहीं लक्ष्मी की पूजा बहुत ही गोपनीय तरीके से की जानी चाहिए। रावण ने पूजा के बहुत ही गुप्त तरीके बताए हैं।
वहीं अगर आपकी कुण्डली में धन योग है, यानि गुप्त धन की प्राप्ति के बारे में लिखा है तो एक ऐसा मंत्र है जिस मंत्र को पढ़ने के बाद आपको गुप्त धन की प्राप्ति होगी। यानि आपको गढा हुआ सोने का खजाना आदि मिल सकता है अथवा आपको कहीं गिरा हुआ पैसों का बैग आदि भी मिल सकता है। रावण ने अपनी पुस्तक रावण संहिता में विस्तार से बताया है कि, अगर आपकी अगर आपकी कुण्डली में गुप्त धन की प्राप्ति के योग हैं और किसी तरह से आपको उसके संकेत नहीं मिल पा रहे हैं, साथ ही आप अपने जीवन को बदलना चाह रहे हैं तो एक बार रावण संहिता में बताए गए मंत्र को पढ़कर जरुर देखना। इसके बाद सात से 14 दिनों के भीतर आपको गुप्त धन की प्राप्ति जरुर हो जाएगी।
गुप्त धन प्राप्ति का मंत्र
ऊँ ह्रीं पद्मावति देवी त्रैलोक्यवार्ता कथय कथय ह्रीं स्वाहा
वहीं इस मंत्र को लगातार सात से 14 दिनों तक रात्रि में शयन करने से पहले सौ बार जपना है। तो सपने के माध्यम से गुप्त धन कहां है ये सब आपको पता चल जाता है और आप उस धन को प्राप्त कर सकते हैं या पैसों से भरा हुआ बैग आदि आपको प्राप्त हो सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS