वृषभ राशि के लोगों का कैसा होता है व्यवहार, जानें स्वभाव, गुण और अवगुण

वृषभ राशि के लोगों का कैसा होता है व्यवहार, जानें स्वभाव, गुण और अवगुण
X
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां होती है। प्रत्येक जातक की कोई ना कोई राशि होती है। वृषभ राशि के लोगों के नाम ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो अक्षरों से शुरू होते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां होती है। प्रत्येक जातक की कोई ना कोई राशि होती है। वृषभ राशि के लोगों के नाम ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो अक्षरों से शुरू होते है। आज हम आपको वृषभ राशि के लोगों के बारे में बताएंगे कि उनका व्यवहार, आदतें, स्वाभाव गुण और अवगुण कौन कौन से होते है।

वृषभ: राशि मंडल की दूसरी राशि वृषभ राशि होती है। इसके स्वामी शुक्र माने जाते हैं ये लोग अपनी मां के बहुत ही करीब होते हैं। इस राशि के लोगों की पिता से थोड़ी कम बनती है। अधिकतर इनके पिता के पास जमीन से जुड़े अधिकार रहें और माता का जीवन अधिकांश तय थोड़ा कष्टदायी देखा गया है। अधिकतर वृषभ राशि के लोग सरकारी क्षेत्रों में जाते हैं। जैस अकाउंट, एग्रीकलचर, बैंकिंग, इंजीनियरिंग, एक्टिंग और ड्राइंग की तरफ जाने पर सफल रहते हैं। इन्हें घरेलू वारतरण बहुत पसंद आता है और आरामदायिक जीवन जीना पसंद करते हैं।

दांपत्य जीवन की बात करें तो इनका जीवन सुखी दांपत्य जीवन रहता है। इनका राशि चिन्ह वृषभ मेहनत के लिए जाना जाता है। लेकिन जब मेहनत करेंगे तो खुब करेंगे और आलसी हो जाएंगे तो स्नान करना भी इनके लिए बडी बात हो जाएगी। ये लोग खाने पीने के शौकीन रहेंगे। ये लोग स्वाभाव के बहुत ही गरीब है, क्योंकि शुक्र प्रभाव है तो कला प्रेमी है। ये लोग लड़ाई झगड़ों से बिल्कुल दूर रहते हैं। इन लोगों की घुस्सेल और अपनी तारीफ करने वाले लोगों से नहीं बनती है। पैसों की बचत करना जानते हैं फालतू खर्च नहीं करते हैं। इसलिए ये लोग कभी भी परेशानी में नहीं पड़ते हैं।

इस राशि में चंद्रमा का प्रभाव है तो विचारों में उतार चड़ाव बहुत रहता है। क्योंकि चंद्रमा चंचलता है। आप देखेंगे की ये कभी खुशी रहेंगे, कभी अपने आप में सिमट जाएंगे। ये अपने मन के राजा है। इस राशि के लोग सामाजिक बहुत रहते हैं। अपनों से बड़ों का बहुत ही सम्मान करते है। ये लोग जिसे प्रेम करेंगे उसके जीवनभर होकर रहेंगे।

Tags

Next Story