Vastu Tips: मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को करना है प्रसन्न? तो बस घर के मंदिर में रख दें ये चीजें...

Vastu Tips: मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को करना है प्रसन्न? तो बस घर के मंदिर में रख दें ये चीजें...
X
आज हम आपको मंदिर कहां स्थापित करना चाहिए और इसमें किन चीजों को रखना चाहिए इसके बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

वास्तु शास्त्र में घर में रखी जाने वाली चीजों के बारे में खास जानकारी दी गई है। इसमें हर चीज का अपना अलग महत्व बताया गया है। किन चीजों से घर में नकारात्मकता आ सकती है और किन चीजों से सकारात्मकता इन सबके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसमें मंदिर से जुड़ी भी खास बातें बताई गईं है। इस शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में कुछ चीजों को रखना काफी शुभ माना गया है। जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होने के साथ धन की कृपा भी कर सकती हैं। आज हम आपको मंदिर कहां स्थापित करना चाहिए और इसमें किन चीजों को रखना चाहिए इसके बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

कहां स्थापित करें घर में मंदिर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मंदिर को उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए। इससे घरमें सुख, शांति और समृद्धि आती है। जबकि, दक्षिण दिशा में मंदिर होना अशुभ माना गया है। इससे धन हानि हो सकता है।

मंदिर में रखें ये चीजें

गंगा जल- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में गंगा जल रखना अच्छा माना गया है। हिन्दू धर्म में गंगा जल काफी पवित्र माना गया है और हर पूजा-पाठ में इसका इस्तेमाल जरूर होता है।

शंख- घर के मंदिर में शंख का होना काफी शुभ माना जाता है। इसे रोजाना पूजा के दौरान बजाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

मोर पंख- घर के मंदिर में मोर पंख का रखा होना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शालिग्राम- घर के मंदिर में शालिग्राम की पूजा करना शुभ माना गया है। इन्हें भगवान विष्णु का एक रूप माना जाता है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करना हो तो मंदिर में शालिग्राम जरूर रखें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story