जानिए पैर की लंबी अंगुली का रहस्य

जानिए पैर की लंबी अंगुली का रहस्य
X
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के प्रत्येक अंग की बनावट के आकार पर व्यक्ति के जीवन, क्रिया, चरित्र के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के प्रत्येक अंग की बनावट के आकार पर व्यक्ति के जीवन, क्रिया, चरित्र के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। पैर के अंगुठे की पास वाली अंगुली यदि अंगुठे से बड़ी होती है तो उन व्यक्तियों के बारे में क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र। आप भी इस बारें में जानें।

महिला हो या पुरुष जिस भी व्यक्ति के पैर के अंगुठे के पास वाली अंगुली अंगुठे से बड़ी होती है ऐसे लोग बड़ी ही सामान्य प्रवृति के होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने बचपन से ही स्वयं के ऊपर डिपेंड होते हैं। अर्थात इसे ऐसे समझा जा सकता है कि ऐसे व्यक्तियों को गिफ्ट स्वरुप में जीवन में कुछ नहीं मिलता है। जीवन में ये लोग जो भी हासिल करते हैं ये लोग स्वयं की मेहनत के बल पर ही हासिल करते हैं।

कई लोगों का भाग्य कुछ ऐसे भी काम करता है कि जन्म लेते ही सोने की चम्मच मुंह में आ जाती है। किन्तु स्वयं की मेहनत से पाई गई सफलता का आनंद ही कुछ और होता है। और उसी आनंद की अनुभूति ये लोग अपने जीवन में प्राप्त करते हैं। यह लोग जीवन में निश्चित रुप से सफलता तो हासिल करते हैं किन्तु इन्हें सफलता हासिल करने में अन्य लोगों से अधिक संघर्ष करना पड़ता है। इन लोगों में किसी भी वस्तु विशेष को आसानी से देखने और समझने की क्षमता भी पाई जाती है।

यह लोग काल्पनिक भावनाओं में जीना अधिक पसंद करते हैं। ऐसे लोगों की अपने जीवनसाथी से अच्छी पटती है। और इनकी संतान भी आज्ञा पालन करने वाली होती है। जीवन में कुछ नया करने का जज्बा सदैव इन लोगों में बना रहता है। नई-नई चीजें सीखना और नए-नए कार्यों को करने का भी इन लोगों में बहुत अधिक शौक पाया जाता है। ये लोग कोई भी कार्य करें उसे बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से करते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी इन्हें कई पसंद नहीं होती है।

कर्मक्षेत्र में आगे बढ़ने की मानसिक जागरूकता भी इन लोगों में सदैव पाई जाती है।

अंगुठे के पास वाली अंगुली यदि थोड़ी ज्यादा बड़ी हो तो ऐसे व्यक्तियों के अंदर थोड़ी-बहुत आलसी प्रवृति भी देखी जा सकती है। किन्तु यह आलस्य की प्रवृति भी इन लोगों में तभी तक देखने को मिलेगी तब तक उस कार्य को टाला जा सकता है। अर्थात ये लोग किसी भी कार्य को तब तक टालते रहते हैं और जब उस कार्य में लगते हैं जद्दोजहद के साथ लगते हैं। और उस कार्य को अन्य लोगों की अपेक्षा बहुत जल्दी ही पूर्ण कर लेते हैं।

Tags

Next Story