शुक्र ग्रह को मजबूत करते हैं ये 7 आसान उपाय, धन से लेकर लव लाइफ तक की परेशानियां होंगी दूर!

ज्योतिष (Jyotish) के अनुसार ग्रहों (Planets) में होने वाले बदलावों का सबसे ज्यादा असर राशियों (zodiac signs) पर होता है, जो व्यक्ति से जुड़ी होती है। ऐसे में जीवन में कभी सुख तो कभी दुख का अनुभव होता है। मान्यता है कि जब भी कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है तो उसकी किस्मत चमक सकती है या फिर उस पर दुखों का पहाड़ टूट सकता है। इसके अलावा अन्य राशियों के जातकों पर भी गोचर करने वाली ग्रह अपना असर दिखा सकती है।
वहीं, इस बार शुक्र ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश किया है, जो 30 दिसंबर तक रहेगा। इस ग्रह के गोचर करने पर मकर और मिथुन राशि समेत अन्य राशियों पर भी प्रभाव पड़ा है। कहा जाता है कि व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह का मजबूत होना काफी अच्छा साबित होता है। ये रंक को राजा बना सकता है। इतना ही नहीं, घर में सुख-शांति भी बनी रहती है। हालांकि, शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को विवाह, लव लाइफ, वैवाहिक जीवन, कारोबार या नौकरी क्षेत्र में नुकसान का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कमजोर शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के खास उपायों (planet Venus remedies for strengthen) बताने जा रहे हैं, आइए आपको इसके 7 उपाय (planet Venus upay) बताते हैं...
शुक्र ग्रह मजबूत करने के उपाय
- रोजाना सुबह "ॐ शुं शुक्राय नम:।" मंत्र का 108 बार जाप करें।
- गहरे नीले और काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें।
- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का व्रत रखें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।
- रसोई में काम शुरू करने से पहले पूरब दक्षिण कोने में घी का दीपक जलाएं।
- शुक्रवार को कपड़े, चावल और मिश्री का दान करें।
- शुक्रवार के दिन गुलाबी या सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
- रोजाना पहली रोटी गाय के नाम से और आखिरी रोटी कुत्ते के नाम से निकालकर उन्हें खिलाएं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS