घर में आते हैं ये पक्षी तो हो जाएं सावधान

वास्तु शास्त्र के अनुसार चार पक्षी ऐसे होते हैं जोकि घर में आने पर उस घर को पूरी तरह से बर्बाद कर सकते हैं। इन पक्षियों को घर में रह रही गर्भवती महिला के लिए भी अच्छा नहीं माना जा सकता है। ये पांच पक्षी गलती से भी आपके घर में नहीं आने चाहिए। नहीं तो परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। इन चार पक्षियों का घर में होना बहुत ही अशुभ माना जाता है। तो आइए आप भी जानें इन चार पक्षियों के बारे में जो घर में आने पर उस घर को कंगाल कर देते हैं।
1. चमकादड़
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगर चमकादड़ जिस किसी घर में घूस जाए तो उस घर में बीमारियां, मौत अपना बसेरा बना लेती हैं। वहीं कई लोगों का मानना है कि घर में चमाकादड़ का बसेरा होने से परिवार टूटकर बिखर जाते हैं। उस घर में मनहूसियत छा जाती है।
2. कौआ का बार-बार घर में आना
कौआ यदि आपके घर में बार-बार आते हैं। या आपके घर में अपना घौंसला बना लेते हैं तो इसे भी अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं सपने में कौआ का आना भी कई तरह के बुरे संकेत दे जाता है।
3. टिटहरी
ऐसी मान्यता है कि टिटहरी जिस दिन पेड़ पर या किसी के घर में अचानक से रहने लगे तो कई से भूकंप आने की संभावना है। क्योंकि टिटहरी हमेशा जमीन पर ही रहती है। और जमीन पर ही अपने अंडे देती है। इसका घर में अचानक बैठना अच् संकेत नहीं होता।
4. उल्लू का आना
यदि आपके घर में उल्लू चला आता है। और बार-बार एक ही दिशा में चिल्लाता रहता है तो बहुत ही अशुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि एक दो बार घर में उल्लू आने पर घर में खुशियां आती हैं। और बार-बार घर में उल्लू आता है तो ये बर्बादी के लक्षण हैं।
शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि आपके घर में कबूतर या छोटी छोटी चिड़ियों ने घोंसला बना लिया है। तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि उस घर में माता लक्ष्मी के होने का सबूत है। ऐसे घर में कभी परेशानी नहीं आती है। बल्कि खुशियों का तांता लगा रहता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS