सोते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, कभी नहीं होगी धन से लेकर कोई अन्य समस्या!

क्या आप जानते हैं कि सोते हुए की गई गलतियां भी आपके लिए बड़ी मुसीबतों को न्योता देती हैं। जीवन में तरह की समस्याओं का होना या फिर घर से धन और बरकत दोनों का नामो निशान खत्म हो जाने के पीछे का कारण सोते हुए की गई गलती हो सकती है। वास्तु शास्त्र में इसके बारे में जिक्र भी किया गया है। ये एक ऐसा शास्त्र है जो घर और घर की चीजों से संबंधित चीजों के अलावा सही और गलत दिशा के बारे में भी बताता है। इस शास्त्र में उन बातों को ध्यान रखने के लिए भी कहा गया है जिसे सोते समय या सोने से पहले रखना चाहिए।
कहा जाता है कि सोने की सही दिशा का हमारे जीवन पर खास महत्व होता है। इससे धन का आगमन, अच्छी सेहत, रिश्ते-नाते और मान-सम्मान जैसी चीजों में लाभ पाया जा सकता है। वहीं, अगर व्यक्ति गलत दिशा की ओर सिर या पैर करके सोता है तो जीवन में सबकुछ उल्टा होने लगता है। इसलिए सोने की दिशा को लेकर लापरवाही करना अपने आप से खेलने के समान हो सकती है।
सोते समय इन बातों का रखें ध्यान
- वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा की तरफ सिर और उत्तर दिशा की तरफ पैर करके सोना चाहिए। इससे व्यक्ति सेहतमंद रहता है और आयु भी बढ़ती है। साथ ही धन लाभ और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए। इससे जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। नींद न आना, सिर में दर्द, मानसिक बीमारियों और तनाव रहता है।
- वास्तु शास्त्र में पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोएं। इससे मान-सम्मान बढ़ता है। साथ ही धन-समृद्धि का लाभ भी होता है।
- वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोने पर सेहत अच्छा रहता है। ऐसे लोग जिनका झुकाव अध्यात्म की तरफ रहता है उन्हें पूर्व की ओर सिर करके सोना चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS