घर में हर दिन जलायेगे दीपक तो दूर हो जाएंगी सभी परेशानियां

अपने घर के मंदिर में आपको प्रतिदिन ही दीपक जलाना चाहिए। कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपने अपने घर के मंदिर में दीपक ना जलाया हो। क्योंकि घर के मंदिर में रोजाना दीपक जलाना बहुत ही जरुरी होता है। इसी से आपके घर से नेगेटिव एनर्जी बाहर जाती है। क्योंकि अगर आप कोई भी दीपक नहीं जलाते हैं घर के मंदिर में या अपने घर में शाम के समय में तो इससे आपके घर का वातावरण बहुत ही ज्यादा नेगेटिव होता ही है। और आपके घर की परेशानी भी बहुत ही ज्यादा बढ़ने लगती है। घर के मुखिया को बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी पड1ती है। जिसकी वजह से परेशानी, डिप्रेशन और टेंशन में घर का मुखिया पहुंच जाता है।
हिन्दू धर्म में शाम का समय बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। और जो लोग शाम के समय कभी भी घी अथवा तेल का दीपक अपने घर में नहीं जलाते हैं उनके घर में हमेशा ही मुसीबत बनी रहती है। यानि कि वे लोग एक मुसीबत से निकलते हैं तो उनके ऊपर दूसरी मुसीबत तैयार खड़ी रहती है। और वे उसमें फंस जाते हैं तथा ऐसे में धन की समस्या, परेशानी उनके साथ बढ़ती रहती है। और ऐसी स्थिति में उनके बच्चे भी उनके खिलाफ होने लगते हैं। और उनका कहना बिलकुल भी नहीं मानते हैं। इस तरह से घर का पूरा माहौल ही दुख पूर्ण होने लगता है। और काफी लोग इन चीजों को जानते भी हैं लेकिन जानते हुए भी वे लोग इन सब चीजों को कर नहीं पाते हैं। भूल जाते हैं उन्हें इनसे होने वाले नुकसान के बारे में नहीं पता होता है। इसलिए आपको रोजाना एक घी अथवा तेल का दीपक अपने घर में जरुर जलाना बहुत ही जरुरी है। अगर आप स्वयं दीपक अपने घर में नहीं जला सकते हैं तो आपके घर का कोई और व्यक्ति भी घर में दीपक जला सकता है। लेकिन प्रतिदिन दीपक जलाना बहुत ही जरुरी होता है। इसी से आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती हैं। और आपके घर का वातावरण सकारात्मक हो जाता है।
शाम का समय ऐसा समय होता है जब नकारात्मक ऊर्जाएं बहुत ही ज्यादा प्रबल होती हैं। और आपके घर में प्रवेश कर जाती हैं। ऐसे में अगर आप घर में दीपक नहीं जलाते हैं तो वह नकारात्मक ऊर्जाएं आपको बहुत ही ज्यादा परेशान कर देती हैं। और आपके सभी काम बिगाड़ने लग जाती हैं। जिस समय सूरज डूब जाता है उसी समय ये नेगेटिव एनर्जी प्रबल होकर अपना प्रभाव दिखाने लग जाती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS