Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानिए गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानिए गुरुवार का राशिफल
X
Today Horoscope 13 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 13 july 2023: आज श्रावण मास (shravan month) के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन गुरुवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज प्रमोशन मिल सकती है, जिससे आप अधिक खुश होंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें घर की याद आएगी। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपको किसी खास परिचित से मुलाकात हो सकती है, जिससे आज आप काफी खुश नजर आएंगे। जो जातक कारोबार के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन जीवन में प्रगति लेकर आने वाला है। आज आपको वैवाहिक जीवन में खुशहाल रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको जमीन जायदाद से जुड़ा कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिससे आपको धन का अचानक लाभ होगा। व्यवसाय कर रहे हैं जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। आज आपकी सारी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। रुका हुआ कार्य जल्द ही पूर्ण होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से प्रसन्नता भरा रहेगा। आज आपको अचानक धन का लाभ होगा। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उनके नौकरी में प्रमोशन होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। खर्च पर ध्यान रखें वरना आर्थिक तंगी हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी खराबी हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन अधिक लगेगा। आज आप किसी वाहन को खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन जीवन में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा। जो युवा वर्ग के जातक हैं, वे अपने पार्टनर के साथ खुशी से दिन व्यतित करेंगे। आज आप अपने भविष्य से संबंधित कुछ नया प्लान कर सकते हैं। व्यापार कर रहे हैं जातकों को आज संघर्ष से गुजरना पड़ सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आप किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं, जिससे आपको थकान महसूस हो सकती है। सेहत में पहले से सुधार होगा। आप जल्द ही ठीक होते हुए नजर आएंगे। मन शांत रहेगा। परिवार में किसी आपसी रिश्ते को लेकर तनाव हो सकता है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप प्रत्येक कार्य को मन से करेंगे। आज आप अपने घर में सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं। इससे आपको मन को शांति मिलेगी। जो जातक नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज आज सफलता मिल सकती है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके घर में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। धन का खर्च होगा, आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत भी थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें इसके साथ ही खानपान का भी ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story