Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल
X
Today Horoscope 5 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 5 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शनिवार है। आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में सफलता मिल सकती है, जिससे आपको दोगुना मुनाफा हो सकता है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपको किसी जगह से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपको व्यापार में दोगुना मुनाफा हो सकता है। आज आपको कई जगह से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी नौकरी में बड़ा बदलाव हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी की ओर से सुख की अनुभूति मिल सकती है। जो जातक कारोबार के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगी। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- सूर्य मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश रह सकते हैं। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज किसी अच्छी जगह पर नौकरी मिल सकती है। आज आप और आपके घरवाले आपकी नौकरी को लेकर बहुत अधिक खुश होंगे। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपके घर में अचानक कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर में खुशियां बनी रहेगी। जो जातक राजनीति के क्षेत्र करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए इधर-उधर जा सकते हैं। आज आप स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आप मन ही मन खुश भी रहेंगे। आज आपके परिवार में उत्साह बना रहेगा। आज आपके जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। सेहत भी बहुत ही अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आप किसी के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आप किसी कार्य को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप कारोबार के क्षेत्र में मुनाफा कमा सकते हैं। आज आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, तो आज किसी भी परिस्थिति में सफल होंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का जाने का प्लान बना सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज किसी कार्य को लेकर उत्साहित किया जा सकता है। आज आपको सीनियर से भरपूर सहयोग मिल सकता है। जिससे आपकी सैलरी में वृद्धि का योग बन रहा है। आज आपकी नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है। जो जातक बहुत दिनों से बेरोजगार हैं, उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपका भाग्य राजनीति के क्षेत्र में चमक सकता है। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काम आएंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज आपको रिश्तेदारों की ओर से कुछ नया समाचार मिल सकता है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार के ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न हो सकते हैं। आज आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको नौकरी में मिलने वाले तनाव से मुक्ति मिल सकती है। जो जातक घर की समस्याओं से परेशान हैं, आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story