पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं ये 10 प्रमुख हिन्दू त्योहार, जानें इनका महत्व

- हिन्दू धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है।
- जानें, 10 प्रमुख त्योहारों के नाम
- जानें, प्रमुख त्योहारों का महत्व
प्रत्येक धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है। व्रत और त्योहार ही संबंधित धर्म के विषय में दर्शाते हैं। वैसे ही हिन्दू सनातन धर्म में भी व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व है। हिन्दू सनातन धर्म सबसे प्राचीन धर्म हैं इए कारण से इस धर्म में व्रत और त्योहार आदि भी कुछ अधिक ही हैं। वहीं प्रत्येक व्रत और त्योहार का अपना एक अलग ही महत्व और विशेष स्थान होता है, लेकिन कुछ त्योहार इतने विशेष होते है कि उन्हें बड़े स्तर पर मनाया जाता है। जिनकी देश और दुनियाभर में विशेष धूम रहती है। तो आइए जानते हैं हिन्दू धर्म के दस प्रमुख त्योहारों के बारे में जिन्हें पूरी दुनिया में बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : जून 2021 में इस दिन करें नए कार्यों की शुरुआत, जानें सर्वार्थ सिद्धि की डेट, वार और समय
मकर संक्रांति
सनातन हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति को मोक्ष प्राप्ति का माध्यम बताया गया है। ऐसा भी कहा जाता है कि इसी तिथि पर भीष्म पितामह को मोक्ष मिला था। इसके साथ ही सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण होने शुरू हो जाते हैं, जिसके चलते खरमास समाप्त हो जाता है। प्रयाग में कल्पवास भी मकर संक्रांति से शुरू होता है।
महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक धार्मिक त्योहार है, जिसे हिंदू धर्म के प्रमुख देवता महादेव अर्थात शिव जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त एवं शिव में श्रद्धा रखने वाले लोग व्रत-उपवास रखते हैं और विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना करते हैं।
होली
होलिका दहन, हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें होली के एक दिन पहले यानी पूर्व सन्ध्या को होलिका का सांकेतिक रूप से दहन किया जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है।
राखी
भविष्य पुराण में एक कथा है कि वृत्रासुर से युद्ध में देवराज इंद्र की रक्षा के लिए इंद्राणी शची ने अपने तपोबल से एक रक्षासूत्र तैयार किया और श्रावण पूर्णिमा के दिन इंद्र की कलाई में बांध दी। इस रक्षासूत्र ने देवराज की रक्षा की और वह युद्ध में विजयी हुए। यह घटना भी सतयुग में हुई थी, लेकिन वर्तमान में बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर अपने जीवन को सुरक्षित करने की कामना करती है।
दशहरा
नवरात्रि के पहले दिन से ही राम लीला का आयोजन किया जाता है और दशहरे के दिन रावण का पुतला जलाने के बाद से राम लीला की समाप्ति की जाती है | इस दिन द्वापर युग के भगवान श्री राम जी ने 10 मुंह वाले लंकापति रावण के ऊपर विजय प्राप्त की थी, इसलिए दशहरे को विजयदशमी भी कहा जाता है |
दुर्गा पूजा
मान्यताओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने असुर महिषासुर का वध किया था, इसलिए बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में नवदुर्गा की पूजा करने की परंपरा शुरू हुई, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि साल के इन्हीं दिनों में मां दुर्गा अपने मायके आती हैं। जिस कारण इन दिनों को दुर्गा उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
नवरात्रि
नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। इस दौरान मां के अलग-अलग स्वरुपों की प्रतिदिन पूजा की जाती है और व्रत रखकर मां का जागरण किया जाता है। पूरे देश में यह पर्व बड़े उल्लास से मनाया जाता है।
गणेश पूजा
गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे 11 दिन का होता है। यह त्यौहार 11 दिनों तक चलने वाला सबसे लंबा त्यौहार है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों में गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति लेकर आते हैं और 10 दिन तक उनकी पूजा करने के बाद 11वें दिन गणेश विसर्जन कर देते हैं।
रामनवमी
रामनवमी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव है। ... हर साल रामनवमी चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीराम का आशीर्वाद पाने के लिए लोग व्रत रखते हैं और विधि-विधान के साथ उनकी आराधना करते हैं।
जन्माष्टमी
कृष्णजन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण जो की विष्णु के आठवे अवतार थे उनका जनमोत्सव है। ... श्रीकृष्ण ने अपना अवतार भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में जन्म लिया। इसलिये भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अत: इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं।
दीपावली
'दीपावली' संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है – दीप + आवली। 'दीप' अर्थात 'दीपक' और 'आवली' अर्थात 'लाइन' या 'श्रृंखला', जिसका मतलब हुआ दीपकों की श्रृंखला या दीपों की पंक्ति। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। दीपक को स्कन्द पुराण में सूर्य के हिस्सों का प्रतिनिधित्व करने वाला माना गया है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS