Chanakya Niti: किसी को जिम्मदारी देने से पहले जान लें चाणक्य की ये दो बात, वरना...

Chanakya Niti: किसी को जिम्मदारी देने से पहले जान लें चाणक्य की ये दो बात, वरना...
X
Chanakya Niti: महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य को लोगों के व्यक्तित्व और समाज की गहराई बखूबी समझ थी। उनकी नीतियां व्यक्ति को जीवन की सच्चाई से रुबरु कराती हैं। आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में व्यक्ति का अपने काम और जिम्मेदारियों के प्रति संतुलन बनाएं रखना बहुत मुश्किल हो गया है, ऐसे में कई बार समय और जरुरत के चलते हम अपनी कुछ महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारियां अन्य लोगों को सौंप देते हैं।

Chanakya Niti: महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य को लोगों के व्यक्तित्व और समाज की गहराई बखूबी समझ थी। उनकी नीतियां व्यक्ति को जीवन की सच्चाई से रुबरु कराती हैं। आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में व्यक्ति का अपने काम और जिम्मेदारियों के प्रति संतुलन बनाएं रखना बहुत मुश्किल हो गया है, ऐसे में कई बार समय और जरुरत के चलते हम अपनी कुछ महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारियां अन्य लोगों को सौंप देते हैं। आचार्य चाणक्य ने उन दो लोगों का जिक्र किया है, जिन्हें आप लोग जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। व्यक्ति में अगर ये दो गुण ना हों तो उन पर काम को लेकर भरोसा ना करें, वरना आप लोग बड़ी मुशीबत में फंस सकते हैं। तो आइए जानते हैं चाणक्य के विचारों के अनुसार, अपने काम को सौंपने से पहले व्यक्ति में किन दो चीजों को आपको टटोलना है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, काम किसी भी व्यक्ति को सौंपने से पहले उसके ज्ञान को परख लेना चाहिए। चाणक्य के अनुसार, ज्ञानी व्यक्ति को अगर किसी भी काम की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो वह उसे बखूबी निभाते हैं। क्योंकि उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी होती है।

अगर वो अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से नहीं करेंगे तो इससे उनकी छवि भी खराब होगी और उनके पद पर भी सवाल उठेंगे।

वहीं अज्ञानी व्यक्ति को काम सौंपना खुद के पैर पर कुलाहड़ी मारने के जैसा होता है।

इसके अलावा छल, कपट रहित यानि जिसके मन में छल-कपट होगा, वह कभी भ्ज्ञी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पाएगा। छल-कपट से ही व्यक्ति जिम्मेदार पद की गरिमा को बनाए रखने में असफल होता है।

शुद्ध मन वाले व्यक्ति को काम या पद सौंपने से उसके सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। छल कपट से परिपूर्ण व्यक्ति को जिम्मेदारी या कोई पद सौंपा तो वह काम को तो बिगाड़ेगा ही साथ ही खुद को और दूसरे लोगों को भी परेशानी में डाल देगा।

अगर आप ये चाहते हैं कि, आपको जीवन में कोई परेशानी ना हो तो आप भी ऐसे व्यक्तियों को जरुर परख लें। क्योंकि जिसको आप किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी दे रहे हैं, उसके अंदर ये दो गुण जरुर होने चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story