Tulsi Niyam: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Tulsi Niyam: सभी घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। तुलसी पौधे की पूजा-अर्चना करने से घर की सुख-शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है। वहीं, तुलसी के पौधे के निकट या फिर तुलसी के गमले में कुछ ऐसी चीजों को नहीं रखना चाहिए। तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। यह तुलसी के पौधा औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। वास्तु शास्त्र के साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी ऐसी वस्तुओं के बारे में चर्चा की गई है, जिसे भूलकर भी तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए। तुलसी के पौधे के पास इन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। इससे व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। आइये हम जानते हैं कि वे कौन से चीज हैं, जिनको तुलसी के पास रखने से बचना चाहिए।
तुलसी पौधे के पास नहीं रखना चाहिए कूड़ादान और झाड़ू
वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी कूड़ादान या झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इन सभी चीजों का इस्तेमाल घर की साफ-सफाई में होता है। यही कारण है कि यह शुद्ध नहीं होता है। साथ ही, व्यक्ति को इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि जिस स्थान पर तुलसी का पौधा रखा हो, वहां गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी बहुत ही नाराज हो जाती है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल खत्म होने लगता है।
ये भी पढ़ें... सपने में झमाझम बारिश दिखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
तुलसी पौधे के पास या फिर तुलसी के गमले में शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति को कभी भी नहीं रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो पूर्व जन्मी में तुलसी का नाम वृंदा था, जोकि राक्षस जालंधर की पत्नीम थी। उस समय जब जालंधर का अत्याचार जोरशोर से बढ़ने लगा था, तो भगवान भोलेनाथ ने उसका वध कर दिया था। इसी के चलते कभी भी तुलसी के गमले में शिवलिंग नहीं रखनी चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS