Tulsi puja : तुलसी के पास दीया जलाते समय ध्यान रखें ये बातें, मिलेगा बहुत अधिक लाभ

Tulsi puja : तुलसी के पास दीया जलाते समय ध्यान रखें ये बातें, मिलेगा बहुत अधिक लाभ
X
Tulsi puja : तुलसी को हिन्दू धर्म में बहुत और विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी को मां के समान माना जाता है। और माता लक्ष्मी के समान माना जाता है। तथा प्रत्येक शुभ कार्य में तुलसी का प्रयोग भी किया जाता है।

Tulsi puja : तुलसी को हिन्दू धर्म में बहुत और विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी को मां के समान माना जाता है। और माता लक्ष्मी के समान माना जाता है। तथा प्रत्येक शुभ कार्य में तुलसी का प्रयोग भी किया जाता है। तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा भी अधूरी मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है उस घर में कभी दरिद्रता नहीं आती है। माता लक्ष्मी हमेशा उस घर में वास करतीं हैं। रोज शाम को तुलसी में दीपक जलाने से ना केवल धनलाभ होता है। बल्कि घर में सुख और समृद्धि का वास भी होता है। लेकिन शास्त्रों में दीपक जलाने के कुछ नियम बताए गए हैं। तो आइए आप भी जानें अपने घर में तुलसी के पास दीपक जलाने के नियमों के बारे में।


तुलसी के पास दीपक जलाने के नियम

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही महत्व दिया जाता है। भगवान विष्णु की पूजा भी इनके बिना अधूरी मानी जाती है। अगर आप भी तुलसी के नीचे दीया जलाते हैं तो आपको भी इन नियमों का पालन करना चाहिए।

1. तुलसी की पूजा से पहले आप दीपक को आसन जरुर दें। अगर आप दीपक को आसन नहीं देते हैं तो मां लक्ष्मी आपकी पूजा को ग्रहण नहीं करती हैं। और आपको पूजा का शुभ-लाभ प्राप्त नहीं होता है।

2. मां लक्ष्मी का प्रिय धान्य चावल है। इसलिए दीपक को चावल के आसन के ऊपर ही रखें। ताकि आपके घर में स्थिर लक्ष्मी का वास हो सके।

3. शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि व्यक्ति तुलसी के नीचे चावल का आसन बिछाकर घी या तेल का दीपक जलाता है। क्योंकि चावल को शुद्धता का प्रतीक माना गया है। और दीपक को पूर्णतया का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अगर आप भी तुलसी के नीचे दीया जलाते हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए तुलसी के नीचे दीपक जलाते समय आपको भी इन नियमों का पालन जरुर करना चाहिए।

Tags

Next Story