Tulsi Vivah 2022 : तुलसी विवाह कब है, जानें इस पर्व से जुड़ी ये बातें

Tulsi Vivah 2022 :  तुलसी विवाह कब है, जानें इस पर्व से जुड़ी ये बातें
X
Tulsi Vivah 2022 : तुसली विवाह कब है। तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या होगा। तुलसी विवाह कैसे संपन्न कराएं। आइए जानते हैं तुलसी विवाह से जुड़ी मान्यताओं के बारे में...

Tulsi Vivah 2022 : तुसली विवाह कब है। तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या होगा। तुलसी विवाह कैसे संपन्न कराएं। आइए जानते हैं तुलसी विवाह से जुड़ी मान्यताओं के बारे में...

हिन्दू धर्मशास्त्रों में तुलसी विवाह का बहुत ही महत्व है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुलसी विवाह संपन्न कराया जाता है। हिन्दू धर्म में इस पर्व को बहुत ही विधि और रीतिरिवाज के साथ मनाने की परंपरा है और वहीं यह परंपरा पौराणिक काल से ही चली आ रही है और प्रत्येक वर्ष इस परंपरा का निर्वाह विधिपूर्वक किया जाता है। वहीं तुलसी विवाह के साथ ही देवगण और भगवान विष्णु योगनिंद्रा से चार माह के बाद जाग्रत अवस्था में आ जाते हैं और सभी मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरूआत भी हो जाती है।

तुलसी विवाह 2022 शुभ मुहूर्त

तुलसी विवाह 2022

05 नवंबर 2022, दिन शनिवार

कार्तिक द्वादशी तिथि शुरू

05 नवंबर 2022 शाम 06:08 बजे

द्वादशी तिथि समाप्त

06 नवंबर 2022 शाम 05:06 बजे

तुलसी विवाह पारण मुहूर्त

06 नवंबर को , 13:09:56 से 15:18:49 तक रहेगा।

ऐसे करें तुलसी विवाह संपन्न

तुलसी विवाह वाले दिन घर-परिवार के सभी सदस्य स्नानादि करके विवाह स्थल यानी तुलसी पौधे के पास एक चौकी पर शालिग्राम जी को विराजमान कराएं।

इसके साथ ही चौकी पर अष्टदल कमल बनाएं और कलश स्थापित करें।

इसके बाद गंगाजल या शुद्ध जल भरकर कलश पर स्वास्तिक बनाएं।

इसके बाद गेरू लगे तुलसी के गमले को शालिग्राम की चौकी के दाईं ओर स्थापित करें।

तुलसी का सोलह श्रृंगार करें और साथ-साथ "ऊं तुलसाय नम:" मंत्र का जाप करें।

तुलसी माता के श्रृंगार के बाद गन्ने से विवाह मंडप बनाएं और उन्हें चुनरी ओढ़ाएं।

अब चौकी पर विराजमान शालिग्राम जी को हाथों में चौकी समेत उठाएं और तुलसी जी की सात परिक्रमा करें।

तुलसी को शालिग्राम के बाईं ओर स्थापित करें, आरती उतारें और इसके बाद विवाह संपन्न होने की घोषणा कर प्रसाद का वितरण करें।

तुलसी को शालिग्राम के बाईं ओर स्थापित करें, आरती उतारें और इसके बाद विवाह संपन्न होने की घोषणा कर प्रसाद का वितरण करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story