Hastrekha shastra : हाथ की रेखाओं से जानें अल्प आयु के योग

Hastrekha shastra : किस इंसान के साथ कब क्या हो जाए ये तो कोई नहीं जानता है। किसी को नहीं पता होता है कि वो इंसान कितने वर्ष जीयेगा। लेकिन आप अपने हाथ की रेखाओं को देखकर अपने जीवन के बारे में सबकुछ जान सकते हैं। तो आइए आप भी अपनी हाथ की रेखाओं से अपनी मृत्यु के बारे में भी जान सकते हैं।
अल्प आयु योग
जिन लोगों के हाथ में जीवन रेखा बीच-बीच में से बहुत ज्यादा टूटती हुई होती है। और जीवन रेखा की ये टूटन अगर हाथ में बहुत बड़ी है तो उस व्यक्ति के हाथ में अल्प आयु के योग बनते हैं। और ऐसे लोगों की उम्र कम होती है। लेकिन अगर आपके हाथ की टूटी हुई जीवनरेखा के साथ -साथ कोई अन्य सहायक रेखा भी चल रही है तो उस व्यक्ति का जीवनरेखा के टूटते हुए हिस्से से बचाव हो जाएगा। और वो व्यक्ति लंबी आयु के सुख को भोग पाएगा।
जिन लोगों के हाथ में जीवन रेखा छोटी सी हो, यानि जीवनरेखा हाथ में बीचोंबीच आकर समाप्त हो रही हो, और जीवन रेखा अंत में तीन शाखाओं में बंटी हुई हो तो उन लोगों के हाथ में भी अल्प आयु के योग बनते हैं। ऐसे लोगों की आयु बहुत कम होती है।
जिन लोगों के हाथ में जीवनरेखा छोटी सी हो, और और जीवन रेखा के अंत में चार शाखाएं हों या कोई क्रॉस का निशान हो तो उन लोगों की मृत्यु उस उम्र में हो जाती है, जिस उम्र के पड़ाव में वो क्रॉस उनके हाथ में बन रहा होता है। ऐसे लोगों की मृत्यु एकदम अचानक से हो जाती है।
जिन लोगों के हाथ में जीवन रेखा बहुत छोटी होती है। और जीवनरेखा को अंत में कोई आड़ी रेखा काट रही हो, और इस आड़ी रेखा के बाद जीवन रेखा खत्म हो जाए, तो उस व्यक्ति के हाथ में भी अल्पायु के योग बनते हैं। ऐसे लोगों की मौत भी एकदम अचानक हो जाती है।
अगर हाथ में जीवनरेखा छोटीसी हो, और जीवनरेखा के अंत में काले रंग के बिन्दु का निशान हो, तो उस व्यक्ति की मृत्यु अचानक किसी दुर्घटना या बड़ी और गंभीर बीमारी से होती है। ऐसे लोगों के हाथ में अल्प आयु के योग बनते हैं।
अगर इसी तरह जीवनरेखा हाथ में छोटी हो, और जीवनरेखा का अंत किसी स्टार यानि सितारे से हो रहा हो तो उस व्यक्ति के हाथ में भी अल्प आयु के योग बनते हैं। ऐसे लोगों की उम्र भी काफी कम होती है। और ये लोग छोटी उम्र में ही अचानक मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS