UP Assembly Election 2022: कुमारी मायावती उत्तर प्रदेश में ये चुनाव जीतकर सरकार बना पाएंगी या नहीं, जानें क्या कहते हैं उनके सितारे

UP Assembly Election 2022: कुमारी मायावती उत्तर प्रदेश में ये चुनाव जीतकर सरकार बना पाएंगी या नहीं, जानें क्या कहते हैं उनके सितारे
X
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनावी रणभेरी अब बच चुकी है। सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं और जनता को अपने पाले में करने का भरसक प्रयास भी कर रहे हैं। वहीं साल 2022 के चुनावी समर में कुमारी मायावती की पार्टी भी उत्तर प्रदेश में जोर आजमा रही है। मायावती पहले भी कई बार सूबे की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और चुनावी समर में कई मजबूत पार्टियों को अपनी राजनैतिक सूझ-बूझ से शिकस्त देकर उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बना चुकी हैं।

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनावी रणभेरी अब बच चुकी है। सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं और जनता को अपने पाले में करने का भरसक प्रयास भी कर रहे हैं। वहीं साल 2022 के चुनावी समर में कुमारी मायावती की पार्टी भी उत्तर प्रदेश में जोर आजमा रही है। मायावती पहले भी कई बार सूबे की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और चुनावी समर में कई मजबूत पार्टियों को अपनी राजनैतिक सूझ-बूझ से शिकस्त देकर उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बना चुकी हैं। वहीं आज हम बात करते हैं ज्योतिष के नजरिए से उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तो क्या मायावती अब साल 2022 में अपनी सरकार बना पाएंगी या नहीं। आइए जानते हैं आचार्य अभिनव दुबे के अनुसार, साल 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर क्या कहते कुमारी मायावती जी के सितारे...

ये भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: योगी दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री या करेंगे हार का सामना, जन्मकुण्डली से जानें क्या कहते हैं उनके सितारे

कुमारी मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 को रात 7 बजकर 50 मिनट का माना जाता है। कुमारी मायावती की कुंडली कर्क लग्न की बनती है। इनकी कुंडली में चंद्रमा मकर राशि में सूर्य और बुध के साथ स्थित हैं। मायावती की कर्क लग्न की कुंडली में शनि पंचम भाव में वृश्चिक राशि में मंगल तथा राहु से युत हैं।

शनि की शुभ दशा ने दी प्रसिद्धि

मंत्री पद के पंचम भाव में बैठे शनि का राहु के साथ युत होना ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, समाज के समाज के कमजोर तबके का विशेष आशीर्वाद दिलवाता है। मायावती ने शनि की इस शुभ दशा में उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री रहते हुए समाज के पिछड़े वर्गों में नई राजनैतिक चेतना पैदा की।

जब इनकी कुंडली में बुध, चंद्रमा तथा सूर्य पर शनि की तीसरी दृष्टि पड़ रही थी तब पूर्व में लिए कुछ राजनीतिक निर्णयों के चलते इनकी लोकप्रियता में कमी आई। इसके साथ ही साल 2017 से चल रही शनि की साढ़ेसती ने उनके मकर राशि में बैठे चंद्रमा को ग्रसित कर इनकी लोकप्रियता का ग्राफ काफी नीचे ला दिया है।

ये भी पढ़ें: Punjab Assembly Election 2022: चन्नी जी बने रहेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री या नहीं, जानें क्या कहते हैं उनके सितारे

बदल रही है ग्रहों की चाल

2012 और 2017 वर्तमान में चल रही बुध में मंगल की विंशोत्तरी दशा नवंबर 2021 से नवंबर 2022 तक उनके लिए अच्छी है। कर्क लग्न की कुंडली में पंचम भाव में वृश्चिक राशि में मंगल का शनि से युत होना जोड़-तोड़ की राजनीति में मायावती को चुनावों के बाद कुछ लाभ देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

गुरु का अष्टम गोचर इनको मुख्यमंत्री या शासन दूर से रखेगा।

शनि का सप्तम गोचर विरोधियों को सफलता दे रहा है यूपी चुनाव में इनकी पार्टी 30से 40 सीट जीतने में कामयाब होगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story