ऐसे करें इस मंत्र का प्रयोग, बनाए अपना भाग्य शक्तिशाली

ऐसे करें इस मंत्र का प्रयोग, बनाए अपना भाग्य शक्तिशाली
X
धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि मनुष्य को प्रारब्ध से ही जीवन में कष्ट उठाने पड़ते हैं। ऐसे में भाग्य भी व्यक्ति का साथ नहीं देता है। प्रारब्ध को बदल पाना व्यक्ति के वश में नहीं होता है, लेकिन अगर व्यक्ति वर्तमान जीवन में अपने कर्म को सुधार ले तो उस व्यक्ति का आज जरूर सुधर सकता है।

कर्म में सुधार के साथ ही ऐसे में ईश्वरीय कृपा भी अति आवश्यक है, जो आपको कष्टों से मुक्ति दें या फिर यूं कहें कि आपको कष्टों का सामना करने की शक्ति प्रदान करें और जीवन की राह में आए हुए कांटों को हटाए, ताकि आपका भाग्य भी ईश्वरीय कृपा से आपका साथ दे। इस प्रकार ईश्वरीय कृपा पाने के लिए हमें कर्मों में सुधार करने के साथ-साथ किसी विशेष मंत्र की आवश्यकता होती है। तो आइए जाने एक ऐसी ही मंत्र शक्ति के विषय में।

ये है भाग्य को बलवान बनाने का मंत्र

मंत्र महामुनि विषय ब्याल के।

मेटत कठिन कुअंक भाल के।।

प्रयोग विधि

हल्दी की गांठों की माला बनाकर इस मंत्र के एक हजार जाप नित्यप्रति छह माह तक करते रहने से भाग्य अनुकूल हो जाता है। इस मंत्र के प्रयोग से भाग्य की विडम्बनाओं का नाश किया जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है कि मंत्र जप पूर्ण श्रद्धा व भक्ति के साथ किया जाए। नित्य नीयत समय पर मंत्र जप करना चाहिए। यहीं नहीं कोई भी जप या साधना अगर आप कर रहे हैं तो उसके लिए उचित समय निश्चित करें और मंत्र जप सुनिश्चित करें। प्रात: या शाम का समय मंत्र जप के लिए उत्तम रहता है।

Tags

Next Story