Chardham yatra 2023 का शुभारंभ आज, सीएम धामी पहुंचे मां यमुना के मायके

Chardham yatra 2023: हिंदू धर्म की सबसे पावन यात्रा चारधाम यात्रा (Chardham yatra) की शुरुआत आज हाे गई है। आज यानी अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) 22 अप्रैल 2023 शनिवार के दिन पर गंगोत्री (Gangotri Dham) और यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के कपाट खोल दिए गए हैं। आज से सभी श्रद्धालु मां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर सकते हैं। बता दें कि मां गंगा की विग्रह डोली बाबा भैरो घाटी से गंगोत्री धाम में पहुंच चुकी है। वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) मां यमुना के मायके खरसाली गांव पहुंच चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
मिली जानकारी के मुताबिक, अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट और यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 41 मिनट पर खोले जाएंगे। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को कपाट खोले जाएंगे। शुभ मुहूर्त देखते हुए 22 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया के पर्व पर चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। बता दें की चारधाम यात्रा का श्रीगणेश शुक्रवार से ही शुरू हो गई है। बीते कल यानी शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा निवासी मां के प्रेम में भावुक हो गए।
ये भी पढ़ें- Chardham Yatra के लिए इतने लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, अब तक GMVN में 5 करोड़ से अधिक बुकिंग
चारधाम यात्रा कर रहे सभी श्रद्धालुओं के लिए बहुत सारे हेल्पलाइन नंबर की सुविधा कराई गई है, जिसमें पर्यटन विभाग चारधाम कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर- 0135-2559898, 255627, चारधाम टोल फ्री नंबर- 0135-1364, 0135-3520100, आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर- 0135-276066, टोल फ्री नंबर-1070 वहीं, चारधाम पुलिस कंट्रोल रूम-100, 112 टोल फ्री नंबर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS