Vaishakh 2021: वैशाख माह का महत्व, जानिए भगवान विष्णु की कृपा पाने के उपाय और इस महीने के व्रत-त्योहार

Vaishakh 2021: वैशाख माह का महत्व, जानिए भगवान विष्णु की कृपा पाने के उपाय और इस महीने के व्रत-त्योहार
X
  • वैशाख (Vaishakh) माह हिन्दू कैलेंडर का दूसरा माह होता है।
  • हिंदू पंचांग का पहला मास चैत्र (Chaitra) समाप्त हो गया है।
  • विशाखा नक्षत्र (Visakha nakshatra) से संबंध होने के कारण ही इस माह को वैशाख माह कहा जाता है।

Vaishakh 2021: हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख (Vaishakh) माह हिन्दू कैलेंडर का दूसरा माह होता है। इस मास में भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्मा जी की पूजा -अराधना करने से विशेष और अक्ष्य पुण्य की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग का पहला मास चैत्र (Chaitra) समाप्त हो गया है और दूसरे मास यानि वैशाख की शुरुआत हो चुकी है। वैशाख मास 28 अप्रैल से शुरू हो चुका है जोकि 26 मई 2021 तक चलेगा। इस मास का विशाखा नक्षत्र (Visakha nakshatra) से संबंध होने के कारण ही इस माह को वैशाख माह कहा जाता है। वैशाख का यह महीना भगवान श्रीहरि विष्णु को बहुत प्रिय है। वहीं धर्मशास्त्रों में बैशाख माह का धार्मिक महत्व भी कम नहीं है। देवर्षि नारद ने कार्तिक, माघ और वैशाख महीनों को भगवान विष्णु के पूजन के लिए सर्वोत्तम बताया है। तो आइए जानते हैं पवित्र बैशाख मास का महत्व और इस मास में कौन से कार्यों को करने से शनिदेव के साथ ही अन्य देवी -देवताओं की भी कृपा प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें : मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़ना क्यों है जरूरी, जानें...

वैशाख का महत्व (Importance of Vaishakh)

वैशाख के महीने में पाप कर्मों से मुक्ति पाने के लिए स्नान-दान और धर्म कार्य करने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्मा जी की पूजा-अर्चना करना विशेष फलदायी होता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है, तथा व्यक्ति को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जीवन में अनेक संकटों से मुक्ति मिलती है।

वैशाख मास में करने चाहिए ये काम

शनिदोष दूर करने और शनिदेव के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए भी वैशाख का मास अति उत्तम माना जाता है। इस दौरान कुछ विशेष कार्यों को करने से शनिदेव शांत हो जाते हैं और शुभ फल प्रदान करने लगते हैं।

लोगों को जल पिलाएं

ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र मास में जो व्यक्ति प्यासे लोगों को जल पिलाता है, उसे सभी तीर्थों के दर्शन का फल प्राप्त हो जाता है। इसके लिए आप चाहें तो वैशाख के महीने में अपने मकान या दुकान के आसपास प्याऊं की भी व्यवस्था करा सकते हैं। ऐसा करने से प्यासे लोगों को पानी तो मिलेगा ही और साथ में आपको त्रिदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त हो जाएगा।

इन चीजों का दान करें

इस पवित्र माह में आप जरूरतमंद लोगों को पंखा, भोजन और अन्न का दान कर सकते हैं, ऐसा करने से आपको विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और आपके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें : किसी भी शुक्रवार शाम करें ये काम, मां लक्ष्‍मी खुश होकर देंगी आशीर्वाद

वैशाख माह 2021 व्रत-त्योहार कैलेंडर

डेटवारव्रत-त्योहार
07 मई, 2021

शुक्रवार

वरुथिनी एकादशी

08 मई, 2021

शनिवार

प्रदोष व्रत

11 मई, 2021

मंगलवार

भौमावस्या, सतुवाई अमावस्या

14 मई, 2021

शुक्रवार

अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती

18 मई, 2021

मंगलवार

गंगा सप्तमी

19 मई, 2021

बुधवार

चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव

20 मई, 2021

गुरुवार

जानकी जयंती

22 मई, 2021

शनिवार

मोहिनी एकादशी

25 मई, 2021

मंगलवार

नवतपा शुरू

26 मई, 2021

बुधवार

बुद्ध जयंती, वैशाख पूर्णिमा

बैशाख माह के शुभ योग

डेटदिन और शुभ योग
02 मई 2021

रविवार को रवियोग बन रहा है।

03 मई 2021

सोमवार

12 मई 2021

बुधवार

15 मई 2021

शनिवार को रवियोग बन रहा है।

17 मई 2021

सोमवार को रवियोग बन रहा है।

18 मई 2021

मंगलवार को रवियोग बन रहा है।

22 मई 2021

शनिवार को रवियोग बन रहा है।

23 मई 2021

रविवार

26 मई 2021

बुधवार को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है।

23 मई, 2021

रविवारको अमृतसिद्धि योग बन रहा है जो बहुत शुभ है।

26 मई 2021

बुधवार को अमृतसिद्धि योग बन रहा है और यह भी बहुत शुभ है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story