Vakri Mangal 2022 : वक्री मंगल किन तीन राशियों को देंगे धन लाभ, जानें...

Vakri Mangal 2022 : ज्योतिष के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह मार्गी-वक्री होता है तो उसका असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखा जा सकता है। वहीं अभी हाल ही में 13 नवंबर 2022 को मंगल ग्रह वक्री हो चुके हैं और 13 जनवरी 2023 तक इसी स्थिति में विराजमान रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें करियर में उन्नति और बिजनेस में अच्छा धन हाथ लग सकता है। तो आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में...
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का वक्री होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंगल की वक्री स्थिति आपके लिए बहुत ही अधिक शुभ रहने वाली है। क्योंकि आप लोगों के लिए मंगलदेव परम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं मंगलदेव आपकी कुंडली में पंचम और दसवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। तथा वक्री अवस्था में उनका गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसीलिए आप इस दौरान शेयर, सट्टा और लॉटरी आदि में अच्छा पैसा कमा सकते हैं। वहीं आपकी आमदनी भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश से भी आपको लाभ के योग बन सकते हैं।
सिंह राशि
मंगलदेव का वक्री होना आपके करियर, बिजनेस आदि के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। आपकी कुंडली के चौथे और भाग्य स्थान के स्वामी मंगलदेव ही हैं। वहीं ये आपके दसम भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल आपके दसम भाव में बहूत ही बलवान माने जाते हैं। इसीलिए इस दौरान आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपकी समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगलदेव का वक्री होना बहुत अच्छा माना जा रहा है। आपकी गोचर कुंडली में मंगलदेव पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होकर अपनी वक्री अवस्था में छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष में इस भाव को रोग, ऋण और शत्रु का भाव माना जाता है। परन्तु मंगलदेव यहीं पर आपके लिए राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसीलिए आपको व्यापार से अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं आपके सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे और आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS