Valentine Day 2021 Astrology tips : वैलेंटाइन डे पर अपनी राशि के अनुसार चुनें अपना जीवनसाथी (Love Horoscope)

Valentine Day 2021 Astrology tips : वैलेंटाइन डे वीक के अवसर पर अगर आप अपनी शादी के विषय में सोच रहे हैं, शादी आपकी चाहें अरेंज मैरिज हो या लव मैरिज हो। आप राशि के हिसाब से अपना पार्टनर चुनें। ऐसा करने से आपको अपने जीवन में कभी धोखा नहीं मिलेगा।
Also Read : Valentine Day 2021 Astrology tips : जानें वैवाहिक जीवन में प्रेम की बहार लाने का ये महाउपाय
मेष राशि
मेष राशि वाले लड़के गुस्से वाले और जिद्दी स्वभाव के होते हैं। मेष राशि के लड़कों के लिए तुला राशि की लड़कियां बहुत लकी होती हैं। इस राशि की महिलाएं शांत स्वभाव की होती हैं। और कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेती हैं।
वृष राशि
वृष राशि के लड़के बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। वृष राशि के लड़कों के लिए वृश्चिक राशि की लड़की लकी होती है। इस राशि की कन्या इनका जीवन भर साथ निभाती है। और हर कदम पर साथ चलने के लिए तैयार रहती हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लड़के ज्यादातर समझदार होते हैं। इनके लिए धनु राशि की कन्या बहुत लकी होती है। ये कन्या मिथुन राशि के लड़कों को गलत रास्ते पर जाने से रोकती हैं और हमेशा सच्ची दोस्ती निभाती हैं और साथ ही इनकी बेहतर साथी साबित होती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लड़के अच्छा और मीठा बोलने वाले होते हैं। इनके लिए मकर राशि वाली लड़कियां लकी होती हैं। ये लड़कियां इन लड़कों के साथ अच्छी तरह रिश्ता निभाती हैं। हमेशा सच्चे दिल से प्यार और दिमाग के साथ रिश्तों को संजोकर रखती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लड़के हमेशा आत्मविश्वास से लबरेज रहते हैं। और ये लड़के गुस्सा भी बहुत करते हैं। सिंह वाले लड़कों से शादी के लिए कुंभ राशि की लड़की बहुत लकी रहती है। कुंभ राशि की लड़कियां शांत स्वभाव की होती हैं। और ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के लड़कों के लिए कुंभ राशि की लड़कियों का फैसला बहुत लाभ देता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लड़के बहुत साधारण स्वभाव के होते हैं लेकिन कभी-कभी जिद्दी हो जाते हैं। इनके लिए वृष राशि की लड़की बहुत शुभ रहती है। वृष राशि वाली लड़कियां कन्या राशि वालों के लिए शुभ होती हैं। ये लड़कियां इन लड़कों के लिए अच्छा सहयोग देती हैं। और वृष राशि की लड़कियां कन्या राशि के लड़कों को जल्दी ही अपने प्रेमपाश में बांध लेती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लड़के और मेष राशि वाली लड़कियों का दिमाग लगभग एक जैसा होता है। तुला राशि के लड़कों के लिए मेष राशि की लड़की बहुत लकी होती है। ये महिलाएं इन लड़कों को हर काम में सहयोग करतीं हैं। और साथ ही खुद को अपने पार्टनर के मुताबि ढाल लेती हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लड़कों में आत्मविश्वास बहुत कम होता है। कुंडली में चंद्रमा अशुभ होता है। इनके लिए वृष राशि की लड़कियां बहुत लकी होती हैं। वृष राशि की जीवनसाथी इनके मनोबल और विश्वास को बढ़ाती रहती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लड़के महिलाओं को बहुत अधिक महत्व देते हैं। इनके लिए मिथुन राशि की लड़कियां बहुत लकी होती हैं। मिथुन राशि की लड़कियां इस राशि के लड़कों को बहुत सपोट करती हैं और हर काम में इनका साथ देती हैं। इन दोनों का नजरिया भी एक जैसा होता है।
मकर राशि
मकर राशि के लोग स्वभाव से कुछ कठोर होते हैं। इनके लिए कर्क राशि की लड़कियां बहुत लकी होती हैं। कर्क राशि की लड़कियां इमोशनल होती हैं और इन लड़कों को भावनात्मक और मानसिक सहयोग देती हैं। और हर कदम पर आपका साथ देती हैं।
कुंभ राशि
कुभं राशि के लोग कम भाग्यशाली होते हैं। इनके लिए सिंह राशि की लड़कियां बहुत लकी होती हैं। ये अपने भाग्य से कुंभ राशि के लड़कों का भाग्योदय करती हैं। और सफलता का रास्ता दिखाती हैं और साथ ही इन लड़कों में आत्मविश्वास जाग्रत कर देती हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले लड़के जल्दी ही परेशानियों से घिर जाते हैं। और इनमें आत्मविश्वास की कमी होती है। इनके लिए कन्या राशि की लड़कियां बहुत लकी साबित होती हैं। मीन राशि का लड़का अगर कन्या राशि के लड़के से शादी कर ले तो ये शादी बहुत शुभ होती है। इनके सारे अटके हुए काम पूरे हो जाते हैं। ये लड़कियां इन्हें जीवन में सही रास्ते पर चलाती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS