Valentine Day 2021 Astrology  tips : वैलेंटाइन डे पर अपनाएं ये टिप्स, आपका प्यार चढ़ेगा परवान

Valentine Day 2021 Astrology  tips : वैलेंटाइन डे पर अपनाएं ये टिप्स, आपका प्यार चढ़ेगा परवान
X
Valentine Day 2021 Astrology  tips : अपने जीवन में सभी लोग चाहते हैं कि उन्हें भरपूर प्यार मिले। और पूरे साल ही नहीं बल्कि  जीवन भर आप प्यार और रोमांस से लबरेज रहें। क्योंकि अगर आपको मोहब्बत मिल गई तो जिन्दगी की आधी उलझनें अपने आप सुलझ जाएंगी। जीवन में आपको प्यार मिल जाए तो क्या कहना।

Valentine Day 2021 Astrology tips : अपने जीवन में सभी लोग चाहते हैं कि उन्हें भरपूर प्यार मिले। और पूरे साल ही नहीं बल्कि जीवन भर आप प्यार और रोमांस से लबरेज रहें। क्योंकि अगर आपको मोहब्बत मिल गई तो जिन्दगी की आधी उलझनें अपने आप सुलझ जाएंगी। जीवन में आपको प्यार मिल जाए तो क्या कहना। जीवन में प्यार का मिलना बहुत मुश्किल होता है पर हम इसी मुश्किल को समाप्त करने के बारे में जानेंगे। तो आइए जानते हैं मूलांक के अनुसार आपके जीवन में प्यार बढ़ाने वाले उपायों के बारे में।

Also Read : Vat Savitri Vrat 2021: कब है वट सावित्री व्रत 2021 तिथि, शुभ मुहूर्त और जानिए वट पूजा विधि


वैलेंटाइन डे पर प्यार बढ़ाने वाले महाउपाय


मूलांक -1

वैलेंटाइन डे वीक में आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ डेट पर जाने से पहले किसी कुत्ते को रोटी में कुछ मीठी वस्तु रखकर खिलाएं। और अपने पार्टनर से एक गुलाब के फूल के साथ अपने दिल की बात कहें।

ग्रीटिंग और फूलों का रंग

आप रेड, ऑरेंज या ग्रीन रंग के ग्रीटिंग कार्ड अपने पार्टनर को दीजिए और इसी कलर के फूलों के गुलदस्ता अपने पार्टनर को भेंट करें।


मूलांक-2

आप डेट पर जाने से पहले मंदिर जरुर जाएं और अपने पार्टनर के साथ ऊंची आवाज में बात ना करें।

ग्रीटिंग और फूलों का रंग

सफेद और मिक्स कलर वाले ग्रीटिंग आप अपने पार्टनर को भेंट करें। और ऐसी ही कलर के फूल आप अपने पार्टनर को दें।


मूलांक -3

आप डेट पर जाने से पहले शीशा जरुर दें। और अपने पार्टनर से बात करते हुए अटके नहीं।

ग्रीटिंग और फूलों का रंग

ग्रीन, येलो या पिंक कलर का ग्रीटिंग कार्ड और फूल अपने पार्टनर को दें।


मूलांक -4

आप डेट पर जाने से पहले लाल रंग का रूमाल अपने साथ रखें। और प्रपोज करने से पहले अपने पार्टनर को कोई सुन्दर सा गिफ्ट दें।

ग्रीटिंग और फूलों का रंग

व्हाइट, क्रीम या रेड कलर के ग्रीटिंग और फूल अपने पार्टनर को दें।


मूलांक -5

डेट पर जाने से पहले आप गाय को हरी मूंग खिलाएं और प्रपोज करने से पहले पॉजिटिव बातें करें। बात करते हुए ज्यादा सवाल ना करें।

ग्रीटिंग और फूलों का रंग

रेड, पिंक या ग्रीन कलर के ग्रीटिंग और फूल दें।


मूलांक -6

डेट पर जाने से पहले लाल मसूर की दाल दान करें। और प्रपोज से पहले आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें और साथ ही उसकी आंखों में आंखें डालकर बात करें।

ग्रीटिंग और फूलों का रंग

व्हाइट, ग्रीन या पैरट कलर के ग्रीटिंग और फूल दें।


मूलांक -7

आप सबसे पहले माहौल को परखकर अपनी बात शुरू करें। किसी भी चीज की जल्दबाजी ना करें। बात करते हुए इध-उधर ज्यादा ना देखें।

ग्रीटिंग और फूलों का रंग

ऑरेंज, रेड या येलो रंग के ग्रीटिंग और फूल दें।


मूलांक -8

आप डेट पर जाने से पहले मूंग की दाल का हलवा खाएं।

ग्रीटिंग और फूलों का रंग

पीले, गुलाबी या क्रीम कलर के ग्रीटिंग और फूल दें।


मूलांक -9

आप डेट पर जाने से पहले सीधा पैर घर से बाहर निकालें। और बात करते हुए अपनी हथेली को खुली रखें।

ग्रीटिंग और फूलों का रंग

पर्पल, ग्रीन, व्हाइट रंग के ग्रीटिंग और फूल दें।

Tags

Next Story