Varuthini Ekadashi 2022: वरुथिनी एकादशी पर करें ये ज्योतिषीय उपाय, चमक जाएगी किस्मत

Varuthini Ekadashi 2022: वरुथिनी एकादशी पर करें ये ज्योतिषीय उपाय, चमक जाएगी किस्मत
X
Varuthini Ekadashi 2022: वरुथिनी एकादशी को वैशाख कृष्ण एकादशी कहते हैं। इस बार वरुथिनी एकादशी 26 अप्रैल, दिन मंगलवार को पड़ रही है। इस एकादशी पर व्रत करने और भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा करने से सभी प्रकार के पापों का नाश हो जाता है।

Varuthini Ekadashi 2022: वरुथिनी एकादशी को वैशाख कृष्ण एकादशी कहते हैं। इस बार वरुथिनी एकादशी 26 अप्रैल, दिन मंगलवार को पड़ रही है। इस एकादशी पर व्रत करने और भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा करने से सभी प्रकार के पापों का नाश हो जाता है। वरुथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ कुछ उपाय किए जायें तो दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। वरुथिनी एकादशी के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि, वरुथिनी एकादशी को दान करने से मनुष्य जीवनभर खुशियां प्राप्त करता है। तो आइए जानते हैं वरुथिनी एकादशी पर किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2022: वरुथिनी एकादशी कब है, जानें डेट, शुभ मुहूर्त, महत्व और व्रत पारण का समय

  1. वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी की माला अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि, भगवान विष्णु को तुलसी अत्यधिक प्रिय है।
  2. वरुथिनी एकादशी पर दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना शुभ माना गया है।
  3. मान्यता है कि, दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करने पर दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है।
  4. वरुथिनी एकादशी धन की कामना पूर्ति के लिए भी बेहद खास मानी गई है। यदि आप धन की कामना रखते हैं तो इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें।
  5. वरुथिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास रहता है।
  6. वरुथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को केशर युक्त खीर, पीला फूल, पीला फल और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना शुभ फल प्रदान करता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story