Vashikaran Totke: जानें कैसे पता करें आपके ऊपर है वशीकरण, ये है तोड़ का एक उपाय

Vashikaran Totke: जानें कैसे पता करें आपके ऊपर है वशीकरण, ये है तोड़ का एक उपाय
X
सफलता और समृद्धि से ईर्ष्या करने वाले लोग किसी दूसरे को नुकसान पहुंचाने के लिए जादू-टोना का सहारा लेते हैं या प्यार में दरार लाने के लिए ऐसा करते हैं। ऐसे में हम आपको एक उपाय बता रहे हैं। ये वशीकरण का तोड़ है।

Vashikaran Totke: एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी। जब सीधी उंगली से घी न निकले तो उंगली टेढ़ी कर लेनी चाहिए। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही होता है। अगर पार्टनर उनकी बात नहीं मानता या उनकी बात नहीं सुनता है, या आपके घर में कलेश रहता है। आपकी बनती नहीं है तो हो सकता है कि आपके ऊपर वशीकरण किया गया है। लेकिन यह काम इतना आसान नहीं है। किसी को वश में करने के बाद उससे मनचाहा काम करवाना एक मुश्किल काम है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की मदद की जरूरत होती है। वशीकरण कितना सफल होगा। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किसकी मदद ले रहे हैं।

ज्योतिष की दृष्टि से वशीकरण में मुहूर्त का अत्यधिक महत्व होता है। बिना मुहूर्त के वशीकरण अभिचार कर्म सफल नहीं होता है। शस्त्र के अनुसार देवता, दिशा, वार, पात्र, ऋतु, दिशा, नक्षत्र, चक्र, वर्ण, आसान, माला, विश्वास, निवेश, यंत्र, स्थान, काल और वस्त्र भी अलग-अलग होते हैं। कृष्ण की तरह कामाख्या, तारा, कामदेव, रति आदि वशीकरण के लिए उपयुक्त देवता हैं। देवता का चयन कार्य पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए जैसे अगर किसी व्यक्ति को वश में करना है तो चाहे वह प्रेमी या आपका बॉस हो। सामान्यत वशीकरण में स्त्री-पुरुष या लड़के-लड़कियों को वश में किया जाता है। सीधे तौर पर उनकी बुद्धि को बांधा जाता है। ताकि वे वही करें जो उन्हें वश में करने वाला चाहता है। अगर आपको ऐसा हो कुछ तो गलत हो रहा है। तो हो सकता है कि आपको वश में किया गया है।

ज्योतिष शास्त्र और शास्त्रों के अनुसार, जब अचानक से आपका अच्छा समय खराब समय में बदल जाए, तो ऐसी संभावनाएं हो सकती हैं कि आपके या आपके घर को किसी की नजर लग गई हो। कभी-कभी किसी की सफलता और समृद्धि से ईर्ष्या करने वाले लोग उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए जादू-टोना या तंत्र-मंत्र जैसी चीजों का सहारा लेते हैं। ऐसे में हम आपको एक उपाय बता रहे हैं। ये वशीकरण का तोड़ है। लेकिन इस उपाय को करने से पहले आप विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। क्योंकि काम अच्छा होना चाहिए और उसका रिजल्ट भी पॉजिटिव निकलना चाहिए।

वशीकरण का तोड़

इसके लिए शनिवार के दिन लौबान, गंधक, राई तथा काली मिर्च लेकर हनुमानजी के ऊपर से 7 बार उसारकर पीडित व्यक्ति की जेब में कुछ दिन रखें। बाद में घर से बाहर ले जाकर गाय के कंडे पर जला दें।

Tags

Next Story