Vastu Shastra: रसोईघर के वास्तुदोष करते हैं बहुत परेशान, इससे ऐसे पाएं निजात

Vastu Shastra: महिलाओं का अधिकतर समय रसोईघर में ही गुजरता है। इसीलिए अगर घर में कोई वास्तुदोष है तो उसका असर महिला के स्वास्थ्य पर पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं घर के लोगों को आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में जरुरी है कि, वास्तु दोष को कुछ टिप्स के द्वारा दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं रसोईघर के वास्तु दोष दूर करने के उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: घर में कभी ना करें मनी प्लांट से जुड़ी गलतियां, वरना कंगाल हो सकते हैं आप
- रसोईघर में भोजन केवल पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बनाएं। कभी भी पूजा रसोईघर में ना करें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है।
- रसोईघर में बिना नहाए-धोए प्रवेश ना करें। अन्यथा राहु और शनि से पीड़ा मिलती है।
- भारी बर्तन और अन्य चीजों को रसोईघर की दक्षिणी दीवार की तरफ रखें।
- रसोईघर को कभी भी अस्त-व्यस्त तरीके से ना रखें। बल्कि काम समाप्त होने के तुरन्त बाद रसोईघर की सफाई कर दें।
- इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि, भोजन हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही मुख करके बनाएं।
- कोई भी झूठा बर्तन रसोईघर में ना रखें। क्योंकि वहां पर मां अन्नपूर्णा की सदैव कृपा बरसती है।
- रसोईघर की खिड़कियां, एग्जैस्ट फैन पूर्व या उत्तर दिशा में लगवाएं।
- पीने का पानी हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा के कौने में ही रखें।
- रसोईघर में इन सभी वास्तु के उपायों का पालन करेंगे तो आपके घर में मां अन्नपूर्णा के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहेगी और आपके घर के लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ धन की भी प्रचुर मात्रा में प्राप्ति होगी। जिससे आपके घर में सुख और सौभाग्य की बरकत होगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS