Vastu Shastra: मां लक्ष्मी इन उपायों से होती हैं प्रसन्न, घर में आएगी खूब धन-दौलत

Vastu Shastra: आप अपनी आर्थिक स्थिति से परेशान हैं और लाख कोशिश करने पर भी आपको इसका समाधान नहीं मिल रहा है तो इसका कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। जिस घर में वास्तुदोष होता है, उस घर के सदस्य धन, सुख और पारिवारिक प्रेम में हमेशा वंचित रहते हैं। वास्तुशास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिनसे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन की वृद्धि होती है, तथा आपका खुशहाल हो जाता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही वास्तु के उपायों के बारे में...
बांसुरी
जिस घर में बांसुरी रखी होती है, वहां पर प्रेम और धन की कोई कमी नहीं होती है। इसीलिए हमें अपने घर में बांसुरी रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, बांसुरी की धुन से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। चांदी की सात बांसुरियों को लेकर एक लाल रंग के चमकीले कपड़े में लपेटकर एक पोटली बना लें और उस पोटली को साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरुप मानकर उसका पूजन करें। तत्पश्चात श्रीसुक्त का पाठ करें। इसके बाद इस पोटली को उठाकर तिजोरी में रख दें।
गणेश जी
घर और ऑफिस की उत्तरी दिशा की दीवार पर घी मिश्रित सिंदूर से स्वास्तिक बना लें। स्वास्तिक बनाने से घर में वास्तुदोष का प्रभाव कम हो जाता है। घर और ऑफिस में श्रीगणेश का स्वरुप लगाते समय ये ध्यान रखें कि, उनका मुख दक्षिण-पश्चिम की ओर ना रहे। घर और ऑफिस में गणेश जी का वो स्वरुप लगाएं जिसमें उनकी सूंड़ उनके बांये हाथ की ओर मुड़ी हो और सूंड़ में लड्डू होना चाहिए। ध्यान रखें कि, चित्र या प्रतिमा में चूहा और लड्डू अवश्य होना चाहिए। घर में बैठे हुए और कार्यस्थल पर खड़े गणेश जी का ही स्वरुप लगाएं। खड़े गणेश जी के दोनों पैर जमीन पर होने चाहिए। वहीं उत्तर-पूर्व दिशा में गणेश जी का स्वरुप लगाना उत्तम माना जाता है।
शंख
शंख जिसके घर में रहता है, वहां सभी मंगल ही मंगल रहते हैं। वहां लक्ष्मी जी स्वयं स्थित होकर निवास करती हैं। जिस घर में उत्तम दक्षिणावृत्ति शंख की पूजा होती है, वह कृष्ण के समान सौभाग्यशाली और धनपति बन जाता है। जिस परिवार में शास्त्रोक्त उपाय द्वारा इसकी स्थापना की जाती है, वहां भूत, प्रेत, पिशाच, ब्रह्म राक्षस आदि के द्वारा पहुंचाएं गए संकटों का समाधान होने लगता है।
महालक्ष्मी और कुबेर
महालक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा करने से धन की समस्या खत्म हो जाती है। इसीलिए किसी भी देवी देवता के पूजन के साथ इनका पूजन करना बहुत लाभदायक होता है। यदि अपने कर्तर्व्यों का निश्चय से पालन करते हुए भगवान कुबेर की उपासना की जाए और कुबेर यंत्र पूजाघर में स्थापित किया जाए तो निश्चित ही व्यापार वृद्धि और धन वृद्धि, ईश्वर या लक्ष्मी की कृपा के साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS