Vastu Rules: इस वास्तु नियम को करें फॉलों, दिन-रात होगी व्यापार में तरक्की

Vastu Rules: वास्तु नियम को पालन कर आप भी अपने जीवन में कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आपके निवेश में कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही इस नियम का पालन कर आप अपने जीवन में सफलता को भी हासिल कर सकते हैं। वहीं, कई लोग वास्तु दोष होने के चलते आगे नहीं बढ़ पाते। कारोबार में बार-बार घाटा होता है। कोई काम सही से नहीं होता है। साथ ही घर-परिवार में कलेश बना रहता है, तो इस खबर में दिए गए कुछ वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपनी स्थिति को सुधार सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।
दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपकी दुकान पूरब दिशा या फिर ईशान कोण में है, तो आपकी दुकान पर ग्राहकों का तांता लगा रहेगा। दुकान में किसी भी चीज की कमी नहीं होगी। हमेशा ग्राहक आते ही रहेंगे। इतना ही नहीं, कैश काउंडर को भी ध्यान में रखा जाता है। कैश काउंटर भी पूरब और उत्तर दिशा में खुलने से धन की कमी नहीं होगी। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी।
वहीं, व्यक्ति के कैश बॉक्स में हमेशा कुछ न कुछ पैसे रखे होने चाहिए। कैश काउंटर को कभी खाली नहीं रखना चाहिए, इससे आपको व्यापार में घाटे का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूर्ति हमेशा कैश काउंटर पर रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें... घर में कपूर के पौधे लगाने का क्या है फायदा, जानें वास्तु शास्त्र के टिप्स
यही नहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान के उत्तर-पूरब दिशा पर आपको ज्यादा ध्यान देना चाहिए। साथ ही आपनी दुकान की आसपास की गंदगी को भी ध्यान में रखना चाहिए। इससे आपको परेशानी हो सकती है। इसके अलावा अपने ऑफिस में बैठते समय मुंह को हमेशा उत्तर-पूरब दिशा में ही रखना चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS