Vastu Rules: कहीं आप तो नहीं कर रहें वास्तु शास्त्र से जुड़ी ये गलतियां? जानिए किन नियमों का पालन कर बन सकते हैं धनवान

जीवन को खुशनुमा (Life Happiness Upay) जीने के लिए हम सभी हर संभव कोशिश करते हैं। हालांकि, कई बार लाख कोशिशों के बाद भी जिंदगी (Life) जीने में वो मजा नहीं आता जो असल में आना चाहिए। इसके पीछे का कारण पैसों की तंगी (Money Problem Vastu Tips) या छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा (Vastu Tips in Hindi) होना जाना आदि भी हो सकता है। कई बार घर में पूजा-पाठ करवाने के बाद भी वो सुकून नहीं मिल पाता है। इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता हैं या फिर आपके द्वारा की गई छोटी सी भूल भी आपको परेशानी में डालने की वजह हो सकती है।
वास्तु शास्त्र (Vastu) में घर और घर में रखे जाने वाले सामानों के संबंध में भी कई जानकारियां दी गई हैं। जिनका पालन न करने पर या किसी चाीज को गलत जगह रखने पर हमें काफी नुकसान हो सकता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra Rules) में बताए गए कुछ नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप धनवान हो सकते हैं। इसके अलावा जीवन में आ रही समस्याओं से भी बचाव कर सकते हैं। आइए आपको वास्तु के कुछ नियमों के बारे में बताते हैं...
वास्तु के इन नियमों का करें पालन
- घर के पूर्व या ईशान कोण में बैठकर भोजन करें। इससे धन लाभ होने के साथ सुख-समृद्धि भी आती है।
- घर के ईशान कोण को साफ रखकर सफेद रंग का क्रिस्टल रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
- उत्तर और पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखना चाहिए। इससे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक फायदा होता है।
- घर में अलमारी को उत्तर दिशा की ओर खुलने की ओर रखें। इससे आपको धन लाभ होगा।
- घर का मंदिर दक्षिणी जगह नहीं होना चाहिए। इससे धन संबंधित नुकसान होता है और घर में कई संकट आते हैं। मंदिर ईशान कोण में रहना अच्छा माना जाता है।
- घर में पानी का बहना सही नहीं माना जाता है। अगर नल या टंकी से पानी बहता है तो उसे तुंरत सही करवा लें। इससे घर में धन की कमी होती है।
- घर में कांटेदार पौधा न रखें, इससे कामकाज में नुकसान और धन हानि होता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS