Vastu Shastra: बाथरुम में अगर आपने कर दीं ये गलतियां तो आपको परेशान कर सकते हैं ये तीनों ग्रह

Vastu Shastra: बाथरुम में अगर आपने कर दीं ये गलतियां तो आपको परेशान कर सकते हैं ये तीनों ग्रह
X
Jyotish Shastra: हर व्यक्ति को घर में बाथरुम की जरुरत होती ही है। हिन्दू धर्मग्रंथों में वास्तु के बारे में कई सावधानियां बतायी गई हैं। वास्तु के नियमों के पालन से व्यक्ति का जीवन सुदृढ और स्वस्थ होता है। जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। यानि कि, अगर आप बाथरुम में इन गलतियों को करते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और उनके नाराज होने से व्यक्ति का जीवन कंगाल हो जाता है

Jyotish Shastra: हर व्यक्ति को घर में बाथरुम की जरुरत होती ही है। हिन्दू धर्मग्रंथों में वास्तु के बारे में कई सावधानियां बतायी गई हैं। वास्तु के नियमों के पालन से व्यक्ति का जीवन सुदृढ और स्वस्थ होता है। जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। यानि कि, अगर आप बाथरुम में इन गलतियों को करते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और उनके नाराज होने से व्यक्ति का जीवन कंगाल हो जाता है। अनेक प्रकार की आर्थिक समस्याओं से व्यक्ति घिर जाता है। मान्यता है कि, मां की नाराजगी से व्यक्ति को नर्क जैसे कष्ट मिलते हैं। इसीलिए बाथरुम में आपको कई गलतियां नहीं करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं बाथरुम में की जाने वाली गलतियां।

ज्योतिष में चंद्रमा को पानी का कारक ग्रह माना जाता है। बाथरुम का संबंध जल तत्व से है। इसीलिए बाथरुम में पानी का बेकार बहना कुंडली में चंद्रमा को कमजोर करता है। वहीं चंद्रमा के कमजोर होने से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है।

ज्योतिष के मुताबिक, स्नान के बाद बाथरुम को गंदा छोड़ना बहुत गलत माना गया है। स्नान के बाद बाथरुम को गंदा छोड़ने से चंद्रमा और राहु-केतु का दोष पैदा होता है। इससे दुर्भाग्य की बढ़ोत्तरी होती है।

बाथरुम गंदा होना वास्तुदोष का एक बड़ा कारण माना गया है। इसकी वजह से घर में नकारात्मकता पैदा होती है। नकारात्मक विचार आप और आपके परिवार की तरक्की को रोकते हैं।

वाथरुम में गंदगी होने पर राहु-केतु के दोष बढ़ने लगते हैं। राहु-केतु शुभ होने से किसी भी व्यक्ति की किस्मत को रातोंरात बदल देते हैं। इसीलिए इनके दोषों से दूर रहने के लिए बाथरुम को कभी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story