Vastu Shastra: जानें, बेलपत्र का पौधा घर में लगाना होता है शुभ या अशुभ, आज ही जान लें ये बात

Vastu Shastra: जानें, बेलपत्र का पौधा घर में लगाना होता है शुभ या अशुभ, आज ही जान लें ये बात
X
Vastu Shastra: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा में बेलपत्र के प्रयोग करने का बड़ा महत्व है। वहीं क्या आप जानते हैं कि, इस पौधे को घर में लगाने से भी आपको अक्षय पुण्य प्राप्ति होती है। वहीं अगर आपके घर में पौधा लगाने के लिए स्थान नहीं है तो आप कमरे में भी पौधा लगा सकते हैं और जब बेल का यह पौधा अधिक बड़ा हो जाए तो आप इसे किसी मंदिर में दान कर सकते हैं। तथा उसके बाद आप अपने घर में दूसरा पौधा लगाएं।

Vastu Shastra: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा में बेलपत्र के प्रयोग करने का बड़ा महत्व है। वहीं क्या आप जानते हैं कि, इस पौधे को घर में लगाने से भी आपको अक्षय पुण्य प्राप्ति होती है। अगर आपके घर में पौधा लगाने के लिए स्थान नहीं है तो आप कमरे में भी पौधा लगा सकते हैं और जब बेल का यह पौधा अधिक बड़ा हो जाए तो आप इसे किसी मंदिर में दान कर सकते हैं। तथा उसके बाद आप अपने घर में दूसरा पौधा लगाएं। शिवपुराण में घर पर बेल का वृक्ष लगाने के फायदों का उल्लेख मिलता है।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: रॉयल अंदाज में जीवन जीते हैं ये लोग, जीवन में पाते हैं लक्ष्मी जी की कृपा

शिवपुराण के अनुसार जिस भी व्यक्ति के घर में यह पौधा या वृक्ष होता है, वह स्थान तीर्थ के समान पवित्र स्थल माना जाता है। ऐसी जगह या घर सभी प्रकार की तंत्र बाधाओं से मुक्त होता है। जिस घर में बेल का वृक्ष हो, वहां रहने वाले सभी लोगों को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यहां रहने वाले लोगों पर कभी भी चंद्रमा की बुरी दशाएं नहीं आती हैं। ऐसे घर का हर सदस्य यशस्वी बनता है और पूरा परिवार समाज में उचित सम्मान पाता है। घर की अलग-अलग दिशाओं में बेल का वृक्ष होने के अलग-अलग फायदे होते हैं।

घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में लगा बेल का पौधा वहां रहने वाले लोगों को यशस्वी और तेजवान बनाता है। इसीलिए सम्मान और प्रसिद्धि पाने के लिए इस पौधे को इस दिशा में लगाएं।

वहीं घर के उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में लगा बेल का पौधा परिवार को आर्थिक समृद्धि देता है। ऐसे परिवार का हर व्यक्ति धनवान होता है और कभी भी उन्हें धन की कमी नहीं होती है। कर्ज से मुक्ति के लिए भी इस दिशा में बेल का पौधा लगाने से फायदा मिलता है।

सभी प्रकार की सुख प्राप्ति के लिए घर के बीचोंबीच बेल का पौधा लगाना चाहिए। ऐसे घर में परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेमभाव रहता है। उनके जीवन में किसी भी प्रकार से अचानक दुख और शोक नहीं आता है। ऐसे घर में शांति रहती है और ऐसे घर के लोग हमेशा कलह से बचे रहते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के प्रांगण में बेल का पौधा होने से आप सभी प्रकार की नाकारात्मक ऊर्जाओं से बचे रहते हैं। इस पौधे में नियमित रुप से पानी दें और इसकी सेवा करें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करे।

Tags

Next Story